मीरापुर-उपचुनाव में मिथलेश का भात पक्का करने आ रहे सीएम योगी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा और रालोद नेताओं के द्वारा क्षेत्र में लगातार सभा और कार्यक्रम किये जा रहे हैं। रालोद अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल का भात और मजबूत करने के लिए जनसभा करने आ रहे हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी ने अधिनस्थ अधिकारियों एवं भाजपा नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरान करते हुए व्यवस्था और तैयारी को परखने का काम किया है।

मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 20 नवम्बर को मतदान प्रस्तावित है और 23 नवम्बर को मतगणना होगी। इसी को लेकर अब अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में पार्टी नेताओं ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। आसपा नेता चन्द्रशेखर और रालोद अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी की रैलियां यहां हो चुकी हैं, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय हुआ है। आठ नवम्बर को वो मोरना में जनसभा को सम्बोधित करने के लिए आ रहे हैं। इसके लिए भाजपा नेताओं ने तैयारी शुरू की तो गुरूवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह भी सुरक्षा, व्यवस्था और तैयारी को परखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पार्किंग से शौचालय तथा मंच तक की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने रैली स्थल व आसपास क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के सम्बन्ध में अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए पुलिस बल को सतर्कता के साथ डियूटी करने, असामाजिक तत्वों/सौहार्द बिगाड़ने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने, छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए महोदय द्वारा तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनांे की पार्किंग, साफ-सफाई, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था तथा सभा में वीवीआईपी एवं मीडिया हेतु गैलरी तथा परिसर में आने-जाने हेतु रास्तों तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां पार्क हांे। आपात स्थिति से निपटने को लेकर फायर ब्रिगेड और चिकित्सक टीम सहित एंबुलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ भोपा डा. रवि शंकर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  दूध खराब बताने पर चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार से काट दिया अंगूठा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दूध खराब बताने पर चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार से काट दिया अंगूठाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सौतन के परिजनों ने की पति संग लौट रही महिला की हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हर घर तिरंगा लेकर घर-घर जायेंगे कार्यकर्ताः सूर्य प्रकाशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »