शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस यूपी में अव्वल नम्बर

मुजफ्फरनगर। लोगों की शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस ने गजब का जौहर दिखाया है। एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायती पत्रों का समयब( व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेश भर में पहला स्थान मिला है। इसके साथ ही जनपद में शहर कोतवाली को छोड़कर सभी थानों ने भी अव्वल नम्बर पाया है। तहसील सदर भी एसडीएम निकिता शर्मा के नेतृत्व में जिले में पहली रैंक पर आई है।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयब(, गुणवत्ता के साथ व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस प्रचलित है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन एवं एसपी देहात आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-कुकर्म के बाद बाल अपचारी ने की थी लापता सैफ की हत्या

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि इसी क्रम में एसएसपी के पर्यवेक्षण, आईजीआरएस शाखा, थानों में नियुक्त कर्मचारियों तथा समस्त जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान करते हुये तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुये मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष 2024 के माह अक्टूबर में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके लिये एसएसपी द्वारा सम्बन्धित सभी अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यों की प्रसंशा करते हुये भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थानों द्वारा भी प्रदेश भर में माह अक्टूबर में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्रों का समयब( व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। इसमें शहर कोतवाली का प्रदर्शन लचर रहा है और यह थाना प्रदेश में अव्वल नम्बर पाने से पिछड़ गया है। वहीं तहसीलों में तहसील सदर को माह अक्टूबर के लिए प्रथम रैंक दी गई है। इससे पहले खतौली तहसील को अव्वल नम्बर मिला था। पहली रैंक आने पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी है। 

इसे भी पढ़ें:  15 दिन की शादी-गैर सम्प्रदाय के प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पहली बार नियम तोड़ने वाले डीजे पर लगा जुर्मानाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों पर की फूलों की बारिश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  डीएम दफ्तर पर किसानों का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट को बीच में बैठायाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »