HONUOR KILLING-कोर्ट मैरिज करने पर युवती की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक बार फिर से प्रेम की वेदी पर एक युवती को बलि चढ़ाने का काम किया गया। परिजनों ने ही कोर्ट मैरिज रचाने वाली युवती को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। कार में युवती का शव लेकर उसको ठिकाने लगाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन परिजनों को शव छोड़कर भागने के लिए विवश होना पड़ा। पुलिस ने सुबह लावारिस कार में युवती का गोली लगा शव बरामद किया। युवती की पहचान होने पर उसके परिजनों तक पुलिस पहुंची तो सभी घर से फरार मिले। इस ऑनर किलिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती कोर्ट मैरिज के बाद 12 नवम्बर को अपने प्रेमी के साथ सामाजिक रीति रिवाज से विवाद करने की तैयारियों में जुटी हुई थी।

खतौली क्षेत्र में एक लावारिस कार में युवती का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि युवती की पहचान मेरठ के बहसूमा निवासी के रूप में हुई है। खतौली के गांव रसूलपुर केलोरा में मामा के घर रह रही युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद मामा और अन्य परिजन फरार हो गए। सीओ खतौली ने बताया कि शुक्रवार सुबह 09.30 बजे थाना क्षेत्र खतौली के ग्राम रसूलपुर कैलोरा में एक लडकी, जो अपने मामा के यहां रहती थी की परिजनों द्वारा हत्या करने की सूचना थाना खतौली पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत व थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे जहां मृतका का शव गांव के समीप ही एक लावारिस खड़ी कार में पड़ा हुआ मिला। एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया जा रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि प्रकरण में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  BJP SANKALP PATRA-2024 का संकल्प लेकर घर-घर जायेगी भाजपा

एसएचओ खतौली इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने बताया कि थाना के रसूलपुर गांव में हिमांशी पुत्री अनिल निवासी गांव मौहम्मदपुर शाकिस्त थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के समीप एक कार में पड़ा मिला। हिमांशी अपने मामा के यहां रहती थी। उसको दो गोली मारी गई प्रतीत हो रही हैं। कहा कि मामा और उसके पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। सभी आरोपी घर से फरार हो गये हैं। परिवार की दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। ये मामला ऑनर किलिंग ही प्रतीत हो रहा है। बताया कि हिमांशी मूल रूप से हस्तिनापुर के मोहम्मद पुर गांव की रहने वाली थी। उसके पिता की मौत हो गई थी। वह इकलौती संतान थी। पिछले सात आठ साल से हिमांशी अपने मामा के घर ही रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। वो मवाना में पढ़ रही थी। इसी दौरान उसका समीप के गांव सदरपुर के निवासी विनीत पुत्र बलराज से प्रेम प्रसंग हो गया था। हिमांशी और विनीत साथ पढ़ रहे थे। मामा और परिजन इसका विरोध करते थे, जिसके बावजूद दोनों ने 10 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज कर लिया था। 12 नवंबर को उनकी सामाजिक रस्मों रिवाज से शादी होनी थी। इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हिमांशी के प्रेमी विनीत को भी सूचना देकर बुला लिया था। विनीत ने पुलिस को दोनों काफी दिनों से प्रेम प्रसंग में थे। बताया कि हिमांशी की मां के नाम पर 32 बीघा कृषि भूमि थी, जिसमें से 22 बीघा भूमि हिमांशी के भाई और भतीजों के द्वारा बेच दी गई थी। हिमांशी ने इसका विरोध भी किया था। आरोप है कि रूपये के लालच में उसकी हत्या की गई है।

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामा

रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात युवक का शव

मुजफ्फरनगर। खतौली में आवास विकास कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लाख प्रयास के बावजूद भी मौके पर मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ बृजेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह सवेरे करीब 2.30 ंबजे खतौली थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन पर पिलर 99/14 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव कटा मिला है, जिसकी अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  नगर पंचायत की सीमा से बाहर भी कांवड़ में करेगे व्यवस्थाः जहीर फारूकी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री आवास से लेकर डीएम की कोठी तक खूब उड़ा रंग-गुलालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में शिकंजाः 11 लाख के मादक पदार्थ सहित तस्कर दबोचा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री आवास से लेकर डीएम की कोठी तक खूब उड़ा रंग-गुलालजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »