योगी बोले-दंगे के बारूद को ठण्डा करेगा हैण्डपम्प

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और इनके सहयोगी सभी देश के कानून, धार्मिक आस्था में विश्वास नहीं करते हैं। गंगा स्नान की महत्ता को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदान तिथि को आगे बढ़ाया तो सपा के लोग इसका विरोध करने लगे। ये लोग धार्मिक आस्था का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सपाईयों को भय के पर्याय के रूप में देखा जा रहा है। जहां भी बेटियों को सपाई नजर आते हैं, वो घबराने लगती हैं। इस चुनाव में जनता सुशासन और सुरक्षा के लिए एनडीए के साथ खड़ी है और उपचुनाव में विपक्षी दलों का पूरा सफाया करने को अपने वोट का प्रयोग करेगी।

मीरापु विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए गठबंधन के अन्तर्गत रालोद की प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल के समर्थन में शुक्रवार को मोरना इण्टर कॉलेज के मैदान पर जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सूबे के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही रालोद प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी मौजूद रहे। जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवार्दी पार्टी नहीं चाहती थी कि उपचुनाव की तारीख को आगे बढ़ाया जाये। जबकि गंगा स्नान के लिए धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। यह त्योहार महत्वपूर्ण रहता है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के श्र(ालु गंगा स्नान के लिए कई दिन पहले ही चले जाते हैं, वहां विश्राम करते हैं। हम निर्वाचन आयोग का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने गंगा स्नान का सम्मान किया, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं चाहती है।

खटाखट देने वालों में खटपट, हो गया सपा-कांग्रेस का तलाक

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने खटाखट के नाम पर जनता को गुमराह किया। इनके खटाखट का ईनाम क्या मिला, अब दोनों में खटपट शुरू हो गई। जनता के पास अब इस समाजवादी पार्टी को सफाचट करने का अवसर आया है। उन्होंने 2013 का दंगा याद दिलाते हुए कहा कि हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। याद करिए तब सपा सरकार के मुखिया उन दंगाइयों को सरकारी आवास में बुलाकर सम्मानित कर रहे थे।

आपने देखा होगा कि जहां का किसान धरती मां पर मेहनत और पुरुषार्थ लगाकर सोने जैसी फसलें उगाता है, उसे ये लोग इस क्षेत्र से अपने घर से पलायन कराने पर मजबूर कर रहे थे। उस दौर में समाजवादी पार्टी समाज को बांटकर पूरी ताकत लगा रही थी, लेकिन आज बेटियों और बहनों की इज्जत के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता। अपराधियों को मालूम है कि उसकी सजा उसे क्या मिलेगी। किसानों के मोटर चुराने की कीमत क्या चुकानी पड़ेगी। लेकिन आज भी जहां भी बेटियों को सपाई नजर आ जाते हैं, वहां वो अपनी सुरक्षा को लेकर घबराहट महसूस करने लगती हैं। हमने सुशासन, सम्मान और सुरक्षा की प्रतिब(ता को पूरा करने के लिए काम किया है। इसलिए जनता एनडीए के साथ खड़ी है।

इसे भी पढ़ें:  ईओ की गाड़ी, फर्जी एफडीआर पर कमिश्नर ने बैठाई जांच

भारत रत्न चरण सिंह और धन सिंह कोतवाली को सीएम ने बताया आदर्श

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भजापा सरकारों में विकास की बात करते हुए कहा कि अब मेरठ से दिल्ली की दूरी भी रैपिड ने तय कर ली है। बहुत जल्द ये परियोजना मुजफ्फरनगर तक भी पूरी होगी। अन्नदाता किसानों को सात वर्ष में दो लाख 53 हजार किसानों को गन्ना भुगतान कराया है। किसान आज सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। हमें गुंडे और दंगाई नहीं चाहिए। विकास के बैरियर को हटाने वाले लोग चाहिए। किसान का सम्मान करने वाले लोग चाहिए। भाजपा और आरएलडी की सरकार ही इस कार्य को कर सकती है, क्योंकि हमारे आदर्श चौधरी चरण सिंह हैं, धनसिंह कोतवाल जैसे महापुरुष हैं। जिनका सबकुछ मातृभूमि के लिए समर्पित हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां दंगे का जो बारूद पैदा किया गया, उसको ठण्डा करने के लिए हैण्डपम्प का पानी काफी है। इसको इतनी जोर से चला दो कि एनडीए की जीत को रोक न पाये। उन्होंने सपा को दंगाईयों के साथ खड़े रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर जो प्रत्याशी दिया गया है, उसका परिवार दंगे के सरगनाओं में से एक रहा है। ये जनता याद रखेगी। सपा मुखिया दंगाईयों को सम्मानित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  ये बजट आर्थिक विकास और जनकल्याण को देगा नई दिशाः कपिल देव

जयंत बोले-न घबराएं किसान, गन्ने का भाव बेहतर मिलेगा

जनसभा में केन्द्रीय राज्यमंत्री और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी के सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब थी, किसान और नौजवान सभी परेशान थे, लेकिन सरकार बदलने के बाद यूपी में शिक्षा का स्तर सुधरा है, गुणवत्ता परक शिक्षा सरकारी स्कूलों में नजर आ रही है। इन स्कूलों की स्थिति आज बेहतर हुई है। खेल में युवाओं की प्रतिभा दिखाई दे रही है और सरकार ऐसे युवाओं को आगे लाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने गंगा स्नान के लिए आस्था का सम्मान किया है। ये आस्था की जीत है और जनता का सम्मान है। जयंत ने सपा प्रत्याशी के परिवार को दंगे से जोड़ते हुए गहरा तंज कसा और भ्रष्ट भी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में मोरना शुगर मिल का विस्तारीकरण हो रहा है। किसानों को गन्ने का भाव भी बेहतर मिलेगा।

जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी ने मीरापुर उपचुनाव के लिए दोनों दलों के की वोटर्स के साथ बैठक करते हुए चुनाव की स्थिति को समझने का प्रयास किया और उनको एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिला प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, सांसद राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन सिंह चौहान, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, विधायक राजीव गुम्बर, खतौली विधायक मदन भैया, रालोद वेस्ट यूपी अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, एमएलसी वन्दना वर्मा, एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, प्रभात तोमर, अजीत राठी, पूर्व सांसद कुंर भारतेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, अशोक कंसल, प्रत्याशी मिथलेश पाल सहित दोनों दलों के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  जश्ने आजादी की सतरंगी छटा में डूबा मुजफ्फरनगर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लगातार बारिश से गिरी कच्ची छत, मलबे में दबकर युवक की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सुमित बजरंगी के घर पुलिस दबिश से भड़के समर्थक, शिवचौक पर हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भगवान परशुराम के नाम चौराहा बनाने की मांगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »