MUZAFFARNAGAR-प्रॉपर्टी डीलरों से नकाबपोशों ने मांगी 20 लाख की रंगदारी

मुजफ्फरनगर। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले दो साझीदारों से बदमाशों ने बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इसके लिए प्रॉपर्टी डीलरों को प्लॉट का खरीदार बनकर कार्यालय पर बुलाया गया और फिर उन पर जानलेवा हमला करते हुए हत्या का प्रयास किया गया, इससे दहशत में आये डीलरों को फोन कर यह रकम नहीं दिए जाने पर हत्या की धमकी दी गई है। पीड़ित की ओर से पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला आदर्श कालोनी निवासी बृजभान सिंह पुत्र सरदार सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वो रामा प्रॉपर्टीज के नाम से शांतिनगर में कार्यालय बनाकर अपने पार्टनर विनोद कुमार के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। करीब एक हफ्ता पहले उसको एक मोबाइल नम्बर से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वो जानसठ से दीपक मलिक बोल रहा है। उसको एक 200 वर्ग गज का प्लॉट गोदाम बनाने के लिए खरीदना है। बृजभान ने पुलिस को बताया कि उस बातचीत में उसने दीपक को कहा था कि वो अभी बाहर है और आने के बाद ही सम्पर्क हो पायेगा। पीड़ित बृजभान के अनुसार 14 नवम्बर को दोपहर के समय उसी नम्बर से फिर कॉल आई और बताया गया कि वो लोग प्लॉट देखने के लिए आये हुए हैं। फोन करने वाले ने बृजभान को उनके शांतिनगर स्थित कार्यालय पर ही बुलाया।

इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा को लेकर अखिलेश यादव पर केस, वकील ने मांगा ₹1 का हर्जाना

बृजभान के अनुसार पार्टी आने की जानकारी उन्होंने अपने पार्टनर विनोद को भी दी। दोनों ही कुछ देर में अपने शांतिनगर स्थित कार्यालय पर पहुंच गये। बृजभान के अनुसार उन्होंने देखा कि कार्यालय पर कोई नहीं है, कुछ दूरी पर दो लड़के खड़े हैं, जिन्होंने कपड़े से अपने मंुह ढक रखे हैं। बृजभान ने दीपक मलिक को कॉल करने के लिए अपना फोन निकाला ही था कि तभी नकाबपोश युवकों ने तमंचा निकालकर उनकी ओर जान से मारने की नीयत से दो फायर किये। बृजभान और विनोद दोनों ही इस हमले में बाल बाल बचे। फायरिंग करने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गये। बृजभान का आरोप है कि इस हमले से वो दहशत में थे कि कुछ देर बाद फिर से उसी नम्बर से कॉल आई और फोन करने वाले 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति द्वारा बृजभान को धमकी भी दी गई कि यदि 20 लाख रुपये नहीं दिए गये तो वो उसके बेटे को मार देंगे। बृजभान ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। नई मंडी थाने के एसएसआई ने बताया कि प्रॉपटी डीलर की तहरीर पर आरोपी अज्ञात हमलावरों और अज्ञात फोन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में फोन नम्बर की भी जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ई-रिक्शा पलटने से 8 वर्षीय बच्ची की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा को लेकर अखिलेश यादव पर केस, वकील ने मांगा ₹1 का हर्जानाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »