मीरापुर उपचुनाव-मतदान कराने बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट के उप चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियों ने अपने अपने आवंटित पोलिंग स्टेशन के बूथ पर डेरा जमा लिया। सवेरे से ही नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियों को रवानगी देने के लिए पुलिस और प्रशासन अधिकारी जुटे हुए थे। चुनाव प्रेक्षक व डीएम उमेश मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। बुधवार को होने जा रहे चुनाव में 3.24 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार हैं।

मीरापुर विधानसभा सीट पर बुधवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मुगलवार की शाम पोलिंग बूथों पर पहुंच गई। इसके लिए मंगलवार की सुबह मतदान कर्मी नवीन मंडी स्थल पर पहुंचे। सभी ने ईवीएम के साथ ही चुनाव संबंधित सामग्री प्राप्त की और मिलान आदि की औपचारिकता पूर्ण करने के बाद सभी अपने अपने पोलिंग बूथ की ओर रवाना हो गये। डीएम उमेश मिश्रा और चुनाव प्रेक्षकों ने भी नवीन मंडी स्थल पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्था को परखा और उनको निष्पक्ष व निडर रहकर मतदान सम्पन्न कराने के लिए प्रेरित किया। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को मीरापुर विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए 328 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं।

इसे भी पढ़ें:  किसान सोमवार को करेंगे रोहाना मिल पर तालाबंदी

चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारी मौजूद रहेंगे। बूथों पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक व सकुशल कराने के लिए मेरठ, बिजनौर व हरिद्वार जनपद की सीमा को सील कर दिय गया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी देकर मतदान निष्पक्ष कराने के साथ ही शरारती तत्वों से सख्ती से निबटने के आदेश दिए। बता दें कि मीरापुर उपचुनाव के दृष्टिगत जिले को छह जोन, 33 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 151 मतदान केंद्र व 328 मतदान स्थल हैं। इनमें छह मतदान केंद्र वनरेबल व 95 क्रिटिकल हैं। मीरापुर सीट पर कुल 3 लाख 24 हजार 571 वोटर पंजीकृत हैं, इनमें 171912 पुरुष और 152644 महिला तथा 15 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लोकसभा सीट से प्रत्याशी आनंद गौतम का पर्चा निरस्त होने पर हंगामा, देखें फोटो

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट नहीं देने पर होटल कर्मचारी को बाइक सवारों ने पीटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लोकसभा सीट से प्रत्याशी आनंद गौतम का पर्चा निरस्त होने पर हंगामा, देखें फोटो

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने दिया वैश्य सभा से इस्तीफाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »