MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के टीएस शिवालिया ने लिया वीआरएस

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ;वीआरएसद्ध के लिए शासन में आवेदन किया है। इसके बाद शासन से मांगी गई रिपोर्ट पर उनको पालिका से वीआरएस देने के लिए अधिशासी अधिकारी ने भी संस्तुति करते हुए अनुमोदन के लिए आख्या चेयरपर्सन को प्रेषित कर दी है। कर अधीक्षक श्री शिवालिया ने वीआरएस के लिए स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं को सामने रखा और नौकरी करने में असमर्थता व्यक्त की है। उनके वीआरएस को लेकर पालिका में नई हलचल है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी आज टाउनहाल निरीक्षण के दौरान उनसे मिलकर वार्ता की और उनको स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामना दी।

नगरपालिका परिषद् में कर अधीक्षक नरेश शिवालिया का कार्यकाल उनके शांत स्वभाव के कारण याद रखा जायेगा, क्योंकि अब उन्होंने नौकरी छोड़ने की तैयारी कर ली है। नरेश शिवालियों ने शासन से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ;वीआरएसद्ध के लिए आवेदन किया है। उनके आवेदन पर शासन ने नगरपालिका परिषद् से रिपोर्ट मांगी और एनओसी देने के लिए कहा तो इसकी जानकारी मिलने पर पालिका में नई हलचल मच गई है। नरेश शिवालिया मेरठ के रहने वाले हैं। बताया गया कि पिछले करीब एक सप्ताह पूर्व नरेश शिवालिया ने शासन को वीआरएस के लिए आवेदन किया था। इसके बाद नगर विकास विभाग से पालिका को पत्र भेजकर इसकी जानकारी देते हुए रिपोर्ट मांगी है। शासन से आये दिशा निर्देशों के तहत अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने टैक्स विभाग से कर अधीक्षक नरेश शिवालिया के वीआरएस आवेदन पर रिपोर्ट तलब की और एनओसी जारी करने के लिए कहा था। इस पर कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने जांच आख्या ईओ के समक्ष प्रस्तुत कर दी। इसमें उन पर कोई भी देनदारी बाकी नहीं बताई गई है। विभागीय रिपोर्ट आने के बाद अब शासन से उनका वीआरएस मंजूर होना ही बाकी रह गया है।

इसे भी पढ़ें:  कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष... किशोरी की मौत, छह घायल

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पिछले दिनों कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने शासन में वीआरएस के लिए आवेदन किया था। शासन से इसके लिए पालिका से एनओसी और रिपोर्ट मांगी गई। कर निर्धारण अधिकारी ने उनको रिपोर्ट सौंप दी है, जिस पर वीआरएस के लिए संस्तुति करते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को अनुमोदन के लिए प्रेषित की जा चुकी है। वहीं शुक्रवार को टाउनहाल के निरीक्षण पर पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी वीआरएस लेने की जानकारी मिलने पर कर अधीक्षक से बात की और उनके कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए उनको स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं भी दी। पालिका में चर्चा है कि करीब डेढ़ साल से कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने वीआरएस लेने का मन बनाया हुआ था। वो कई बार अपने तबादले के लिए भी प्रयासरत रहे, लेकिन वो नहीं हो पाया तो अब उनके द्वारा वीआरएस आवेदन किया गया। बताया गया कि इसमें कर अधीक्षक के द्वारा बीपी और शुगर की बीमारियों को इंगित करते हुए स्वास्थ्य सम्बंधी कारणों से नौकरी करने में असमर्थता व्यक्त की गई है। नरेश शिवालिया ने जनवरी 2023 में नगरपालिका परिषद् में कर अधीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। इस दौरान होर्डिंग प्रकरण उनके कार्यकाल में सर्वाधिक चर्चाओं में रहा। 

इसे भी पढ़ें:  परिक्रमा मार्ग की बदहाली पर मंत्री कपिल देव नाराज, सोमवार को डीएम तलब

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में बस से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष… किशोरी की मौत, छह घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भक्तों का कल्याण करने रथ पर सवार होकर निकले श्रीमहाकालजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »