युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाने को चलेगा अभियानः नरेन्द्र बहादुर

मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर एनकार्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवैध मादक पदार्थाे की रोकथाम एवं नशा मुक्त भारत अभियान को सफल किए जाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया है कि अवैध रूप से तस्करी की जा रही अन्य प्रान्तों से देशी व अंग्रेजी शराब की रोकथाम एंव अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए सतर्क निगरानी की जाए। औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि नशे मे प्रयोग की जाने वाली औषधियांे के अतिरिक्त भी प्रतिबन्धित दवाओ की बिक्री बिना डॉक्टर के परामर्श सिल्प के न कि जाए एवं मेडिकल स्टोर/औषधि प्रतिष्ठानों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के लिए कार्यवाही होती रहे। समाज कल्याण विभाग को नशा मुक्त भारत अभियान के दृष्टिगत नशा मुक्ति जागरुता कार्यक्रम शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सहयोग से स्कूलों व कालेजों में चलाने और नशे के दुरुपयोग को रोकने के लिए अल्प आयु के बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए भी एक अभियान चलाया जाए, जिससे मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम से बच्चों को जागरुक किए जाने के संबंध में सहायता मिल सके।

एडीएम प्रशासन के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद में नशा मुक्ति केंदों जो वर्तमान में संचालित हैं, को सूचीबद्ध करते हुए नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद में ऐसे माफियाओं को चिन्हित किया जाए जो अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में संलिप्त हैं तथा इन पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के अलावा, सत्यनारायण प्रजापत पुलिस अधीक्षक नगर, राकेश बहादुर सिंह जिला आबकारी अधिकारी, डा. प्रशान्त कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पवन कुमार शाक्य औषधि निरीक्षक, नितिन कुमार मलिक उप प्रधानाचार्य राजकीय इन्टर कालेज, नीना त्यागी बाल संरक्षण अधिकारी जिला प्रोबेशन विभाग, सै. बाकर मेंहदी वरिष्ठ सहायक समाज कल्याण विभाग, उप निरीक्षक मोरध्वज एएनटीएफ, उप निरीक्षक सत्यनारायण प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स सैल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  रालोद के सांसद और विधायकों के साथ सीएम योगी से मिले मंत्री अनिल कुमार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने संगठन को किया सक्रिय, अनुशासन समिति गठितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का आईआईए ने किया स्वागत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नेताजी के घर पर था बकाया, चीफ ने विद्युत मीटर उखड़वायाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »