MUZAFFARNAGAR-आयशा बनी कोमल ने मियां वसीम पर लगाया रेप का आरोप

मुजफ्फरनगर। अपने पति की मौत के बाद अपने बच्चों का पालन पोषण करने के संकट से घिरी महिला का सम्पर्क गैर सम्प्रदाय के युवक से हुआ, प्रेम हुआ और शादी का वादा किया गया। इसी वादे के भरोसे महिला ने अपना धर्म छोड़ा, परिवार छोड़ा और बच्चों का भी धर्मपरिवर्तन करा दिया। अपने दो मकान बेचकर भी रकम युवक को सौंप दी, लेकिन अब महिला ने अपने उसी गैर सम्प्रदाय वाले प्रेमी पति पर बलात्कार करने, रकम हड़पने और शोषण करने के साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाये हैं। मारपीट कर महिला व उसके बच्चों को घर से निकाल दिया गया। थाने पहुंची महिला की पुलिस ने नहीं सुनी तो वो अपने बेटा और बेटी को लेकर एसएसपी से मिली और कार्यवाही की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  गैस सिलिंडर लीकेज से एक ही परिवार के सात लोग झुलसे

पुरकाजी की निवासी कोमल उर्फ आयशा सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंची। उसके साथ उसका बेटा आर्यन और बेटी कुमकुम उर्फ आलिया भी थी। महिला ने एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ मिलकर एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आयशा उर्फ कोमल ने बताया कि उसके पति की मौत 29 अक्टूबर 2014 को हो गई थी। पति से उसको दो बच्चे बेटी कुमकुम और बेटा आर्यन हुए थे। पति की मौत हो जाने के बाद उसका सम्पर्क वसीम अहमद पुत्र खलील निवासी काजीयान मौहल्ला पुरकाजी से हुआ। शादी का झांसा देकर वसीम ने कोमल का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया और इसके बाद उसकी मर्जी ेके खिलाफ शारीरिक सम्बंध बनाते हुए लगातार बलात्कार किया। उसकी पुत्री का भी धर्मपरिवर्तन कर आलिया नाम रख दिया गया।

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका डराया गया। उसके दो मकान साकेत कालोनी और ग्राम रूकनपुर में थे, जो 24 लाख रुपये में बेचकर रकम भी वसीम ने हड़प कर ली। आरोप है कि वसीम आयशा बनी कोमल से वैश्यावृत्ति कराने का दबाव देता रहता था। मना करने पर मारपीट की जाती थी। महिला का कहना है कि वसीम के साथ ही उसके जेठ नसीम, सलीम, शमीम और मुन्तजिर ने भी उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर इनकी पत्नियों नूर फातिका, दिलशाना और शहनाज उसके साथ मारपीट करती और बच्चों की हत्या की धमकी दी जाती थी। 27 नवम्ब्र को रात में काजियान पुरकाजी स्थित मकान में सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और बच्चों सहित बाहर निकाल दिया। वो शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। महिला ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  जिला बार के 25 अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट का नोटिस, मचा हड़कम्प

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  1 जुलाई से ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, अब नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्करराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय लोक दल ने 2 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ऑनलाइन गेमिंग के विवाद में बेटे ने पिता और बहन की ली जान, मां गंभीरजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »