सूक्ष्म और लघु उद्योगों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभः पवन गोयल

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा साधारण ब्रेकफास्ट मीटिंग का आयोजन स्वर्ण इन होटल, सर्कुलर रोड में किया गया। बैठक में जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और अधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को एमएसएमई योजनाओं, सब्सिडी और सांख्यिकी वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2023-2024 की जानकारी देना था।

मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग जैस्मीन फौजदार और कुलदीप कुमार गुप्ता प्रभारी वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी सहारनपुर, राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग उपस्थित रहे। सहारनपुर से टीम सदस्य प्रदीप कुमार, सुशांत कनोजिया, अंकित कुमार तोमर और सौरभ शर्मा वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारियो ने भी बैठक में अपने विचार साझा किए। बैठक का शुभारम्भ चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने सभी का स्वागत करके किया। सर्वप्रथम चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने उपायुक्त उद्योग जैस्मीन फौजदार को बुके देकर स्वागत किया और सचिव अमित जैन जॉइंट्स सेक्रेट्री अमन गुप्ता, राहुल मित्तल ने सांख्यिकी अधिकारियों का स्वागत पुष्पकलियों से किया। चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कहा कि आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर उद्योग जगत को सशक्त करने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अपने सदस्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बैठक में उद्यमियों को सरकार की नवीनतम योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। एमएसएमई की नई योजनाओं और राज्य सरकार द्वारा घोषित सब्सिडी पर विशेष चर्चा करते हुए उपायुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मीन फौजदार ने उद्यमियों को नई सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रेरणा दी और योजनाओं को विस्तार से समझाया और सदस्यों की शंकाओं का निवारण किया। वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2023-2024 पर प्रकाश डालते हुए कुलदीप कुमार गुप्ता ने इस प्रक्रिया में उद्यमियों की भागीदारी की आवश्यकता और इसके लाभों के बारे में बताया और कहा कि 100 से अधिक कार्यरत श्रमिकों वाली यूनिट मे प्रत्येक वर्ष सर्वेक्षण होता है और 100 से कम वाली यूनिट मंे कभी कभी ही सर्वे हो पाता है। आईआईए सचिव अमित जैन ने बैठक का संचालन किया। बैठक में नीरज केडिया, नवीन जैन, पंकज जैन, केएल अग्रवाल, मनोज अरोरा, राज शाह, अमन गुप्ता, राहुल मित्तल, समर्थ जैन, प्रीतुल जैन, शमित अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अरविंद मित्तल, पंकज मोहन गर्ग, अरविंद गुप्ता, फकीर चंद मोगा, नितिन सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विजय कुमार, रजनीश कुमार, राकेश जैन, नईम चांद, अनुज कुच्छल, राहुल सिंघल, आरके सैनी, अशोक शाह, पराग जैन आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप का प्रमोशन, गाजियाबाद में एडीएम सिटी बने

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप का प्रमोशन, गाजियाबाद में एडीएम सिटी बनेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  डीएसओ दफ्तर में जाम छलकाने पर डीएम ने बैठाई जांच

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ममता अग्रवाल ने संभलहेड़ा मंदिर में किया शिव का रुद्राभिषेकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »