चेयरपर्सन के आदेश पर निरीक्षण करने निकले तीन अफसर

मुजफ्फरनगर। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नियमित रूप से वार्डों का औचक निरीक्षण कर कार्यवाही कर रही नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार को पालिका की तीन अफसरों को अलग अलग वार्डों में निरीक्षण करने का टास्क दिया। तीनों अफसरों ने सुबह सवेरे ही वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ सफाई कर्मियों की ड्यूटी भी परखी। इस दौरान कहीं गन्दगी मिली तो कहीं सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाये गये। निरीक्षण के बाद अफसरों ने अपनी रिपोर्ट चेयरपर्सन को प्रेषित कर दी है।

नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों को देखते हुए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा वार्डों का औचक निरीक्षण शुरू किया गया है। उनके द्वारा लगातार कई दिनों से सुबह वार्डों का निरीक्षण करते हुए सख्त कार्यवाही भी की गई है। इसी को लेकर गुरूवार को चेयरपर्सन तो वार्डों में नहीं निकली, लेकिन उनके निर्देश पर पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान और सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल ने अलग अलग तीन वार्डों का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान ने वार्ड 51 खालापार क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। यहां पर सफाई नायक के साथ कर्मचारियों की हाजिरी को परखा गया तो एक सफाई कर्मचारी नदारद मिला। इसके साथ ही वार्ड में सफाई की स्थिति भी निम्न पाई गई। नालियों में सिल्ट और कूड़ा करकट भरा पड़ा था। वहीं यहां वहां कूड़े के ढेर मिले। सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल द्वारा वार्ड 22 शांतिनगर क्षेत्र में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को परखा। यहां पर सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये और सफाई कार्य भी संतोषजनक मिला। लोगों से भी बात की गई तो यहां पर सभी ने सफाई व्यवस्था को लेकर कोई भी शिकायत नहीं की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार के द्वारा वार्ड 21 रामपुरी क्षेत्र में निरीक्षण किया। यहां पर दो संविदा सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की गई और चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA--मेरठ रोड पर अचानक गश खाकर गिरा कांवड़िया

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अफसरों द्वारा किये गये निरीक्षण के लिए कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए वार्ड निरीक्षण नियमित जारी रहेगा। वो खुद भी वार्डों में पहुंचती रहेंगी। गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग के तीनों अफसरों को लगाया है। अब उनके द्वारा भी सुबह और शाम निरीक्षण किया जायेगा। वो नियमित निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट देंगे। कर्मचारियों को भी हमने अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारी के प्रति जवाबदेह बनाने का काम किया है। हमारा उद्देश्य कर्मचारियों को भयभीत करना या शोषण करना नहीं है। हम यही चाहते हैं कि सभी मिलकर शहर को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का काम करें। जिसका जो दायित्व है, वो उसको ईमानदारी से पूरा करें। हम काम करने वालों के साथ हैं, उनके हितों को लेकर संवेदनशील भी हैं, लेकिन जो लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं रखी जायेगी। जनता ने हमें काम के लिए चुना है और जनहितों को लेकर हमारी प्राथमिकता में सफाई सर्वोपरि है। जिस प्रकार जनता के प्रति हम जवाबदेह हैं, उसी प्रकार कर्मचारी और अधिकारी भी अपनी कार्यप्रणाली और दायित्वों को लेकर जवाबदेह रहकर सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। 

इसे भी पढ़ें:  रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे मौसमी फल, रबड़ी और दही

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अध्यक्ष योगेश शर्मा ने दिया इस्तीफा, संभालेंगे नई जिम्मेदारीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे मौसमी फल, रबड़ी और दही

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  प्रशासन ने प्रत्याशियों को बताया, बदल गई मतदान की तिथिजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »