उद्यमी सतीश गोयल की गौशाला में आया नया मेहमान

मुजफ्फरनगर। धर्म और संस्कृति के प्रति हमेशा ही संवेदनशील रहते हुए समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहने वाले जनपद के प्रमुख उद्यमी और समाजसेवी सतीश चन्द गोयल की गौशाला में सोमवार को एक नये मेहमान का आगमन हुआ। इस मेहमान के आने से पूरे गोयल परिवार में हर्ष और उल्लास नजर आ रहा है। उन्होंने खुद गौशाला पहुंचकर इस नये मेहमान को गोद में उठाते हुए पुच्कार और दुलार करते हुए स्वागत किया।

टिहरी आयरन प्रा. लि. के चेयरपर्सन समाजसेवी सतीश चन्द गोयल के परिवार में सोमवार को हर्ष का वातावरण बना नजर आया। वो मुख्य रूप से कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ जुड़े रहकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करते हुए समाज सेवा में भी अग्रणी रहते हैं। गौवंशीय पशुओं के प्रति उनकी आस्था और संस्कार भी सभी को प्रेरित करते हैं। उनकी फैक्ट्री टिहरी आयरन में गौवंशीय पशुओं के संरक्षण के लिए गौशाला बनी हुई हैं। यहां पर उनके द्वारा दुनिया की सबसे छोटी गाय पुंगनूर को भी संरक्षित किया गया है। यह गाय उस समय पूरी दुनिया में चर्चा का कारण बनी थी, जबकि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी गौशाला में इस गाय को चारा खिलाकर इसका सत्कार करते हुए नजर आये थे।

इसे भी पढ़ें:  एसटीएफ किया एक लाख के ईनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर

सोमवार को उद्यमी सतीश गोयल की गौशाला में पुंगनूर गाय का प्रसव हुआ और इस गाय ने एक स्वस्थ बछड़े को जन्म दिया। इसकी जानकारी मिलने पर सतीश गोयल गौशाला पहुंचे और वहां गौ माता को दुलार करने के साथ ही नवजात बछड़े को अपनी गोद में उठाकर उसको भी दुलार किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह परिवार में कोई सदस्य आने जैसे हर्ष का ही अवसर है। उन्होंने पिछले दिनों अपनी गौशाला मं पुंगनूर गाय को संरक्षित करने के लिए दो गाय और एक बछड़ा मंगाया था। इस गाय की कीमत करीब दो लाख रुपये है। अब यह परिवार और बढ़ा है। गौमाता और नवजात बछड़ा स्वस्थ हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत की हर देसी गाय की नस्ल अपने आप में ख़ास है, ऐसी ही एक विलुप्त होती गाय की नस्ल है पुंगनूर जो अपने छोटे कद के लिए पूरी दूनिया में मशहूर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल के कारण इसे अब संरक्षित करने की दिशा में काम चल रहा है। सतीश गोयल ने बताया कि आम गाय के दूध में जहाँ 3.5 प्रतिशत फैट होता है, वहीं पुंगानुर में 8 प्रतिशत फैट पाया जाता है। ये गाय एक दिन में दो से तीन लीटर तक दूध देती है। अगर इसके चारे की बात करें तो एक दिन में 5 किलो तक चारा खा लेती है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची से सवा करोड़ नाम हटेंगे, एआई ने पकड़े डुप्लीकेट वोटर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  व्यासजी के तहखाने में मुस्लिम पक्ष को कोई राहत नहींराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका पर जुर्माने को लेकर चेयरपर्सन गंभीर, पत्रावली तलब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी का इस्तीफा!जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »