पति के झगड़े से नाराज महिला ने दो मासूम बेटियों संग फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। पति के रोज-रोज के झगड़े और मारपीट से परेशान एक महिला ने बीती रात आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी दो मासूम बेटियों के साथ फांसी लगाते हुए आत्महत्या कर ली। देर रात पति ड्यूटी से घर पहुंचा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो वो पडौसी के घर जाकर सो गया। सवेरे भी जब दरवाजा नहीं खुला तो इस अनहोनी का पता चला, जिससे सनसनी फैल गई। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर उसके मायके वाले भी पहुंचे और हंगामा किया। बहन ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने गृह क्लेश में ही बेटियों के साथ आत्महत्या की है। वहीं पति ने ऐसे आरोपों से इंकार किया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना के मूल निवासी अंकुश पुत्र स्वर्गीय चौधरी देवेन्द्र सिंह की शादी साल 2016 में पीनना निवासी रूकमणी के साथ हुई थी। शादी के बाद अंकुश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शामली रोड स्थित गांव खान्जापुर में आकर रहने लगा था। अंकुश ने यहां पर अपना मकान बना लिया था। अंकुश किसी फैक्ट्री में कार्य करता है। बीती रात अंकुश काफी देर में फैक्ट्री से वापस घर लौटा था। घर पर उसकी पत्नी रूकमणी और दो बेटियां सात साल की नायरा उर्फ मीठी और तीन वर्षीय पीहू थी। देर रात आने के कारण अंकुश ने कई बार दरवाजा पीटा और आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। अंकुश ने सोचा कि शायद पत्नी और बच्चे गहरी नींद सो गये हैं। ऐसे में वो अपने पडौसी के मकान में जाकर सो गया था। अलसुबह अंकुश उठकर अपने मकान पर आया और फिर से दरवाजा पीटा लेकिन जवाब नहीं मिलने पर उसको संदेह हुआ और अंकुश ने घर में लगी खिड़की से अंदर झांका तो सहन में रस्सी के सहारे उसकी पत्नी और दोनों बेटियां बेसुध लटके हुए थे। यह देखकर अंकुश की चीख निकल गई। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गये।

इसे भी पढ़ें:  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली द्वारा श्रावणी पर्व व मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारी शुरू

पुलिस को भी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो महिला और उसकी दोनों बेटियां फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। इसमें तीनों की मौत हो चुकी थी। यह देखकर अंकुश वहीं पर विलाप करने लगा। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। अंकुश से जानकारी ली गई, तो उसने बताया कि वो रात्रि में फैक्ट्री से लौटा तो दरवाजा नहीं खुला, वो पडौस में सो गया था। सवेरे उठकर देखा तो पत्नी दोनों बेटियों के साथ फांसी पर लटकी हुई थी। उसने किसी भी प्रकार के गृह क्लेश और विवाद से इंकार करते हुए कहा कि उसकी तो दुनिया ही उजड़ गई है। वहीं रूकमणी की आत्महत्या की जानकारी मिलने पर उसकी बहन सीमा और अन्य परिजन भी कोतवाली पहुंच गये थे, परिजनों ने हंगामा करते हुए रूकमणी के पति पर गंभीर आरोप लगाये। सीमा ने बताया कि अंकुश शराब पीने का आदी है और आये दिन झगड़ा करते हुए उसकी बहन के साथ मारपीट कर शोषण करता था। इसी से परेशान होकर उसकी बहन ने मासूम बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। एसओ कोतवाली अक्षय शर्मा ने बताया कि महिला रूकमणी ने दो बेटियों के साथ आत्महत्या की है। दरवाजा अंदर से बंद मिला है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब नेशनल बैंक के अफसरों की हड़ताल खत्म, सभी ब्रांच खुली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पंजाब नेशनल बैंक के अफसरों की हड़ताल खत्म, सभी ब्रांच खुलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पहली बार हो रही है किसी महिला ईओ की तैनाती

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू के जिलाध्यक्ष बीमार, नरेश टिकैत ने बनाई नई कमेटीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »