मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जट मुझेडा में संत रविदास धर्मशाला का किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्राम जट मुझेड़ा में संत शिरोमणि रविदास जी धर्मशाला का शुभारम्भ कर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश भी दिए।

नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा मुज़फ्फरनगर सदर के ग्राम जट मुझेड़ा में संत शिरोमणि रविदास जी धर्मशाला का शुभारम्भ करते हुए कहा कि संत गुरू रविदास जी एक महान संत थे और उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज को जागरूक किया और हमेशा समाज को सही दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज हमें संत गुरु रविदास जी महाराज द्वारा दी शिक्षाओं को जीवन में धारण करने की जरूरत है। हम सबको भी उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज की भलाई में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए और उनके सपनों को पूरा करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चमके जिले के मेधावी, जीता स्वर्ण


मंत्री कपिल देव ने भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए बताया कि भाजपा अपने जनहितैशी कार्याें के बल पर दुनिया सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल से भाजपा की सरकार है प्रदेश का नेतृत्व पिछले आठ साल से योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि आज अगर सरकार एक रुपय भी देश के आम आदमी कि लिये भेजता है तो वह पूरा एक रुपया लाभार्थी को मिलता है। आज बिचौलियों का खेल ख़त्म हो गया है। यह जनधन खातों की मदद से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि देश में अटकाने, भटकाने और लटकाने की संस्कृति खत्म कर दी है। अब जो काम शुरू किए जाते हैं, वे निर्धारित समय में पूरे भी किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वायु प्रदूषण के कारण जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

मंत्री कपिल देव ने बताया कि योगी सरकार प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ रही है। यूपी पुलिस जहां एक तरफ सीधा मुकाबला करते हुए अब तक 250 से अधिक बदमाशों को ढेर कर चुकी है, वहीं बड़ी संख्या ऐसे अपराधियों की भी है, जिन्हें न्यायालय में पुलिस की प्रभावी पैरवी से बेदम कर दिया गया है। यूपी पुलिस का अभियोजन निदेशालय इसमें अहम रोल अदा कर रहा है। पिछली सरकारों में जहां अभियोजन निदेशालय हाशिये पर रहता था, वहीं योगी सरकार ने इसे खास तरजीह दी है। इसके बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए मौके पर अधिकारियो से वार्ता की तथा ग्रामीणों की समस्याओ का निस्तारण कराया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, जितेंद्र कुच्छल, मास्टर चन्द्रवीर, डा. महावीर सिंह, पूर्व प्रधान अरविन्द चौधरी, अमित पाल, रामदा, आनंद सैनी, मित्तर सैन, नमिष चंदेल व गणामान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  लद्दावाला के मुसलमानों ने पूरी दुनिया को दिया भाईचारे का संदेश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वायु प्रदूषण के कारण जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  HONUOR KILLING-कोर्ट मैरिज करने पर युवती की गोली मारकर हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इंडस्ट्रीयल एजुकेशन टूरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »