चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पालिका कार्यालय का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार की सुबह अचानक टाउनहाल पहुंचकर पालिका के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए जहां पालिका अफसरों और कर्मचारियों की उपस्थिति को परखा वहीं विभागीय कार्यों की प्रगति को भी लेकर भी उन्होंने विभिन्न पटलों पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्य और पथ प्रकाश के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति को लेकार अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली। यहां पर लेट लतीफ कुछ कर्मचारियों के प्रति उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी नसीहत भी दी।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को करीब दस बजे टाउनहाल पहुंची और उनके द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति को परखने के लिए उपस्थिति पंजिका अपने कब्जे में लेते हुए जांच की। कुछ कर्मचारी नहीं पहुंच पाये थे, लेकिन थोड़ी देर में ही वो ड्यूटी पर उपस्थित हुए तो देरी से आने के कारण चेयरपर्सन ने उनको कार्य के प्रति जवाबदेह बनने की नसीहत देते हुए कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पथ प्रकाश विभाग, जलकल आदि कार्यालयों का भी निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने, साफ सफाई और पेयजलापूर्ति के साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था तथा प्रस्तावित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, अन्नू कुरैशी, अमित पटपटिया, शलभ गुप्ता एडवोकेट, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश गोलियान भी उनके साथ रहे।

इसके बाद उन्होंने शाम के समय कम्पनी बाग का निरीक्षण करते हुए वहां पर चल रहे कार्यों और सफाई आदि का भी जायजा लिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप यहां पर मालियों और सफाई कर्मचारियों की हाजिरी भी चैक की गई। सभी उपस्थित पाये गये। उन्होंने सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यहां किसी भी स्तर पर इसमें चूक न की जाये। यहीं पर अर्वाचीन पब्लिक स्कूल एवं इण्टर कॉलेज के बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश भारत एवं स्काउट गाइड का चल रहे शिविर में भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। भारत भूषण अरोरा ने उनका व सभासदों राजीव शर्मा, मनोज वर्मा का कॉलर भेंट कर सम्मान किया गया। स्काउट एवं गाइड ने यहां पर कैम्पिंग का शानदार प्रदर्शन किया गया।

वहीं रविवार की शाम चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा पालिका सभाकक्ष में सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गोधरा कांड पर बनी फिल्म साबरमती द रिपोर्ट भी देखी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज को कई सीख देने का काम करती है। इसकी कहानी ने यही साबित किया है कि आप अन्याय के खिलाफ सच का रास्ता न छोडें तो अन्ततः आपकी जीत होगी। उस दौर में हुई एक गलत घटना को दिखाया गया है। इसमें गलत और सही सभी को पता है, लेकिन ऐसी कहानियों से नई पीढ़ी को सीख लेनी है और सीख यही है कि किसी भी परिस्थिति में सच का साथ नहीं छोड़ना चाहिए और समाज तथा राष्ट्रहित के लिए सभी को अपना योगदान देना चाहिए। इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, हनी पाल, मोहित मलिक, अमित पाल, नवनीत गुप्ता, अमित पटपटिया, भाजपा उपाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह, सभासद पति शोभित गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर में दी कबूतर की बलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अंबेडकर स्मारक के पास शराब मॉडल शॉप को लेकर दलित-मुस्लिम में आक्रोश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »