शराब पीने के दौरान विवाद में दलित युवक की पीटकर हत्या

मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनों से वारदातों के कारण सुर्खियों में आ रहे भोपा थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क पर ही फेंक दिया गया। सवेरे जब ग्रामीण अपने घरों से खेतों की ओर जाने के लिए निकले तो सड़क पर युवक की लाश देखकर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण रंजिश बताया जा रहा है। मृतक को शराब पिलाने के बहाने हत्यारोपी ने अपने घर बुलाया और फिर कहासुनी के बाद उसकी हत्या कर दी।

जनपद के भोपा क्षेत्र के गांव अथाई में देर रात शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक दलित युवक मोहन उर्फ मोना ;25द्ध की हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार संदिध युवकों को हिरासत में लिया है। थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी युवक पड़ोस के ही युवक बु(न के घर में अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। वहां उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तब सिर में रॉड मारकर एवं ईंट से कूचकर मोहन की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद मोहन के शव को घर से बाहर खींचते हुए उसको सड़क पर लाकर फेंक दिया गया और सभी फरार हो गये। सवेरे युवक का शव देखकर लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह ने जांच पड़ताल की और युवक की शिनाख्त गांव के ही मोहन उर्फ मोना के रूप में में होने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया गया था।

इसके बाद परिजन भोपा थाने पर पहुंच गये थे। इस मामले में सीओ भोपा देवव्रत बाजपेई से भी परिजनों ने मिलकर शिकायत की। पुलिस ने मोहन की हत्या के आरोप में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया था, उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश कर दिया। भोपा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना देर रात 1.00 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया था। उन्होंने बताया कि मृतक दलित युवक मोहन अपने पड़ोसी युवक बु(न के घर पर गया था, जहां पर कुछ और लोग भी बैठे हुए थे और सभी शराब पी रहे थे। मोहन को भी बु(न ने शराब पीने के लिए बुलाया था। सभी यहां पर नशा करने लगे। इसी दौरान यहां पर मोहन और बु(न के बीच कहासुनी होने लगी और मोहर के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर बु(न ने उसकी हत्या कर दी। शव बाहर सड़क पर फेंक दिया गया। बु(न को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि चार दिन पहले भी मोहन ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की थी और रात्रि में भी वो उसको पीटने लगा था। ऐसे में गुस्से में उसने उसके सिर पर वार कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा पुरबालियान चकबंदी का मामला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा की सुन्दर पहल-शहर को स्वच्छ बनाने वाले अमृत सम्मानितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सैदपुर प्रकरण में पांच महिलाओं सहित नौ आरोपी गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा पुरबालियान चकबंदी का मामलाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »