भाजपा ने डीएम से की रविदास जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग

मुजफ्फरनगर। साल 2025 में संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कराये जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम एक ज्ञापन दिया।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री यशवीर सिंह के नेतृत्व में रविवार को कलेक्ट्रेट पहंुचे संत रविदास के अनुयायियों ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह से मुलाकात करते हुए उनको डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग पिछले 20 वर्षों से परंपरागत रूप से संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती पर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता रहा है। परंतु किन्हीं कारणवश वर्ष 2024 की अवकाश सूची में संत रविदास जयंती पर तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा अवकाश घोषित नहीं किया गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी से इस संबंध में भेंट कर ज्ञापन दिया गया तो उनके द्वारा सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 में आचार संहिता लगी होने के कारण अवकाश घोषित करने में खेद प्रकट करते हुए भरोसा दिया गया था कि वर्ष 2025 की अवकाश सूची में आवश्यक रूप से संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती पर स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जायेगा। बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में संत शिरोमणि गुरू रविदास जी तो अनुयायी अधिक संख्या में निवास करते हैं तथा जयंती पर शुक्रताल सहित जनपद में प्रत्येक गांव व कस्बों में धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन करते हुए पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने मांग की है कि 12 फरवरी 2025 को संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती के अवसर पर जनपद में अवकाश घोषित किया जाये। इस दौरान यशवीर सिंह के साथ चतर सिंह, विकल कुमार, बाबू सिंह और ललित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  संभल को लेकर अलर्ट, पुलिस ने खालापार में उड़ाया ड्रोन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डीएम ने भरा अधिवक्ताओं में जोश, लगाए भारत माता के जयकारेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खेत के पास खड़े युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खुब्बापुर जंगल में फिर बिजली लाइन चोरी से किसानों में गुस्साजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »