खतौली गंगनहर में कूदी शाहपुर की छात्रा, राहगीर ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर। रविवार को खराब मौसम के बीच ही सुबह के समय खतौली में बीएससी की छात्रा ने आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में छलांग लगा दी, लेकिन इस छात्रा के लिए राहगीर देवदूत बन गया। नहर में डूबती इस छात्रा को कार से गुजर रहे राहगीर ने तुरंत गंगनहर में छलांग लगा कर सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाया और छात्रा को उसके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस और लोगों ने राहगीर के साहस की प्रशंसा की। 

इसे भी पढ़ें:  विद्युत विभाग ने लगाया मेगा कैम्प कई समस्याओं का हुआ समाधान

रविवार की सुबह खतौली में बीसीए में शिक्षा ग्रहण कर रही एक छात्रा ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वहां से गुजरते एक कार सवार राहगीर ने गंगनहर से बाहर निकालकर उसे डूबने से बचा लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सुबह के समय एक छात्रा गंगनहर की पटरी पर पहले तो इधर से उधर घूमती रही। अचानक वह गंगनहर की सीढ़ी के पास जा पहुंची और गंगनहर में कूद गई। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसी बीच अपनी कार में उधर से गुजर रहे गांव भनवाड़ा निवासी सलीम अहमद ने छात्रा को नहर में डूबते देखा तो उसने भीषण सर्दी में भी तुरंत ही कपड़े उतारकर गंगनहर में छलांग लगा दी और डूब रही छात्रा को सुरक्षित बचाकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर पहुंची थी और फिर छलांग लगा दी। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और रविवार की सुबह ही कॉलेज जाने के बहाने घर से निकली तथा खतौली गंगनहर में पहुंच गई थी। पुलिस और ग्रामीणों ने राहगीर सलीम के साहस की प्रशंसा की और परिजनों ने भी उसको धन्यवाद दिया। परिजनों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने छात्रा को उनके सुपुर्द कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा को लेकर भाकियू नेता ने एसडीएम से की वार्ता

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली द्वारा श्रावणी पर्व व मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारी शुरूराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पहली बारिश बनी काल, पानी के बहाव में बहा तीन वर्षीय मासूम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पहली बारिश बनी काल, पानी के बहाव में बहा तीन वर्षीय मासूमजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »