एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने किया फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर। आज रविवार को एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने ग्राम मंसूरपुर, भायँगी, सथेडी, नावला, खानपुर आदि विभिन्न ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री के कैंपों का स्थलीय निरीक्षण किया साथ ही जन सेवा केन्द्रों का भी एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान किसानों की खतौनी एवं आधार कार्ड का अवलोकन करते हुए एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने अपनी देखरेख में फार्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन करवाया उन्होंने मौके पर उपस्थित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करके किसानों का फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने स्वयं भी गांव में गली-गली में स्वयं पैदल घूम कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरूक किया और इस बारे में संपूर्ण जानकारी दी

इसे भी पढ़ें:  रवा राजपूत समाज की एकता व उन्नति को लेकर याहियापुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक

 

एसडीएम ने बताया कि किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी किसान लाभार्थियों को अब फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराना होगी। जिसके लिए कृषकों द्वारा 4 प्रकार से फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सकती है। जैसे

1. कैम्प के माध्यम से जनपद के विभिन्न ग्रामों में दिनांक 02.12.2024 से दिनांक 31.12.2024 तक विभिन्न तिथियों में एक लेखपाल तथा कृषि, पंचायत विभाग, ग्राम्य विकास आदि के कर्मचारी की दो सदस्यीय टीम द्वारा ग्राम वार कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। कैंप में किसानों को अपने आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल एवं खतौनी की छायाप्रत्ति के साथ उपस्थित होना होगा। कैंप में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य निःशुल्क किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा ने डीएम से की रविदास जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग

2. जन सेवा केन्द्र (सी.एच.सी) कृषक अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क देकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है। इस हेतु कृषक को अपने आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल एवं खतौनी की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा

3. सेल्फ मोड कृषक upfr.agristack.gov.in पर फार्मर आपेंशन पर जाकर अपने आधार कार्ड के माध्यम से लॉग ईन करते हुए अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है।

इसे भी पढ़ें:  श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 40 परायण पाठ का हुआ समापन

4. फार्मर सहायक यू०पी० ऐप कृषक play store से farmer sahayak up app download करके साईन अप ऑपशन पर जाकर आधार के माध्यम से लॉग ईन आई०डी० किऐट करते हुए अपनी तथा परिवार के अन्य सदस्य कृषको की फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खुब्बापुर जंगल में फिर बिजली लाइन चोरी से किसानों में गुस्साराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खुब्बापुर जंगल में फिर बिजली लाइन चोरी से किसानों में गुस्सा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खुब्बापुर जंगल में फिर बिजली लाइन चोरी से किसानों में गुस्साजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »