आईएमए फैमिली ने अनोखे अंदाज में मनाया नये साल का जश्न

मुजफ्फरनगर। सर्द मौसम के साथ ही नववर्ष 2025 के आगमन की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। नए साल की शुरुआत बस चंद घंटों के बाद होने वाली है। नया वर्ष कई उम्मीदें और आशाएं लेकर आता है। हर कोई यह उम्मीद करता है कि आने वाला साल उनके लिए सबसे अच्छा रहे, उनके सपने व लक्ष्य पूरे हों। इसी आशा के साथ वे नए साल का स्वागत बड़े ही उत्साह के साथ करते हैं। इसी कड़ी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुजफ्फरनगर ब्रांच के द्वारा भी पारिवारिक माहौल में बॉलीवुड आईएमए अवार्ड कार्यक्रम की गीत संगीत से परिपूर्ण महफिल के सहारे नये साल का जश्न मनाया गया।

आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंघल ने बताया कि आईएमए मुजफ्फरनगर ब्रांच परिवार ने भी अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी के निर्देशन में पूरे जोर शोर से सोमवार की रात भोपा रोड स्थित प्लासा होटल में एक नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। आईएम अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी, आईएमए सचिव डॉ. मनोज काबरा, डॉ. पूजा चौधरी, ममता काबरा ने सम्मिलित रूप से बड़े मनोहर अंदाज़ में समारोह का संचालन किया। इस वर्ष संगीत व नृत्य से भरपूर इस रंगारंग कार्यक्रम की बालीवुड स्टार्स अवॉर्ड्स थीम रखी गई, जिसमें कि कुछ डॉ. दंपत्ति बालीवुड स्टार्स की तरह ड्रेसेस पहनकर आये व कुछ प्रसि( बालीवुड सोंग्स की धुन पर डांस भी किया। इसमें डॉक्टर्स को बॉलीवुड सितारांे के नामांे से टाइटल देकर पुरस्कारों से नवाजा गया। बाद में सब लोग एक दूसरे के गले मिले और नववर्ष 2025 के आगमन की बधाइयाँ दीं, शुभकामनाएँ दीं,डाँस किया और खूब मस्ती की।

इस नवर्ष मिलन समारोह मंे काफ़ी संख्या में चिकित्सक परिवार सहित उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंघल, डॉ. एम आर एस गोयल, डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. डीएस मलिक, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राकेश खुराना, डॉ. सुभाष बालियान, डॉ. अशोक सिंघल, डॉ. आमोद कुमार, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. एम के तनेजा, डॉ. कुलदीप सिंह चौहान, डॉ. अजय पवार, डॉ. यू सी गौड, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. अनिल कक्कड़, डॉ. अशोक तोमर, डॉ. अनिल कुमार राठी, डॉ. संजीव सिंघल, डॉ. पी के चाँद, डॉ. सुधीर लूथरा, डॉ. रवींद्र जैन, डॉ. राजेश्वर सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. डी के शर्मा, डॉ. जितेंद्र रुहेला, डॉ. तारा चंद, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप गर्ग, डॉ. राजेंद्र ठकराल, डॉ. संजीव जैन, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. यश अग्रवाल, डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. नीरज काबरा, डॉ. अनु भूषण, डॉ. अखिल गोयल, डॉ. अजय सिंघल, डॉ. रोहित गोयल, डॉ. अविनाश रमानी, डॉ. रवि त्यागी, डॉ. राजेश मारवाह, डॉ. करण मारवाह, डॉ. नीरज सिंघल, डॉ. सि(ार्थ गोयल, डॉ. अनुज माहेश्वरी, डॉ. आशीष बालियन, डॉ. विकास गर्ग, डॉ. अभिषेक गौड़, अनिल कुमार पैथो, डॉ. अरविंद सैनी, डॉ. गौरव निर्वाल, डॉ. अश्वमेध बालियान, डॉ. पल्लव जैन, डॉ. अनिल कुमार पैथो, डॉ. विनीत मिनोचा, डॉ. मनु गर्ग, डॉ. ललिता महेश्वरी, डॉ. निशा मलिक, डॉ. विनीता सिंघल, डॉ. मंजु प्रभाकर, डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. रेणु अग्रवाल, डॉ. दीप शिखा जैन, डॉ. शिल्पी जैन, डॉ. नीना रमानी आदि महिला चिकित्सक सदस्य परिवार सहित काफ़ी संख्या में उपास्थित थे। अतुल कुमार का विशेष सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, फॉर्च्यूनर में जली लाश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आज़म ख़ान का दर्द: “रात 3 बजे उठाया गया, लगा एनकाउंटर होने वाला है”राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के 149 निर्माण कार्यों के टैण्डर निरस्त

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी मशीन ने कूड़ा बिन रहे कबाड़ी को कुचला, मौके पर मौतजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »