प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ मेले की एडवाईजरी जारी

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि 14 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में होने वाले महाकुम्भ के आयोजन में महाकुम्भ मेला परिक्षेत्र में भगदड, अग्निकांड, डूबना, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्स्या इत्यादि के निस्तारण तथा महाकुम्भ 2025 को दुर्घटना मुक्त बनाने हेतु जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण लखनऊ द्वारा महाकुम्भ-2025 में जाने वाले तीर्थयात्री एवं आमजन के लिए एडवाईजरी जारी की गयी है। बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को यात्रा पर जाने से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मेडिकल देना होगा।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि महाकुम्भ मेला 2025 मोबाईल एप डाउनलोड करें और मेले की जानकारी प्राप्त करें। यात्रा से पूर्व निवास स्थान सुनिश्चित करें। बदलते मौसम के अनुसार कपड़े एवं खान-पान का सामान साथ रखें। गर्म एवं ऊनी वस्त्र साथ में रखें। मौसम की पूर्व जानकारी हेतु मौसम विभाग की आईएमडी की वेबसाइट देखें। आपदा की पूर्व चेतावनी हेतु सचेत मोबाईल एप डाउनलोड कर चेक करें। 60 वर्ष से अधिक आयु या पूर्व से बीमार व्यक्ति यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य करायें। चिकित्सक से सलाह लेने के उपरान्त ही महाकुम्भ मेले में जाये। हृदय रोग, श्वास रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप से ग्रस्त रोगी यात्रा के समय विशेष सावधानी बरतें एवं अपनी दवा निरंतर समय पर लें। यदि आयुष्मान कार्डधारक है तो कार्ड साथ रखें जिससे कि आकस्मिकता की स्थिति में सरकारी एवं निजी चिकित्सालय में मुफ्त इलाज प्राप्त हो सके।

इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता है

जिलाधिकारी ने बताया कि संगम क्षेत्र पंहुचने हेतु पैदल चलना पड सकता है इसलिए शरीर में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए पानी या ओआरएस का घोल पीते रहें। मेला क्षेत्र में अत्याधिक भीड की संभावना होने के दृष्टिगत गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें। बच्चों, वृ(जनों व गर्भवती महिलाओं को अकेले स्नान ना करने दें तथा गहरे पानी में जाने से बचे। चप्पल जूते का प्रयोग करें एवं कीचड़ वाले स्थान पर ना चलें। सिर दर्द होना, चक्कर आना, घबराहट होना, दिल की धड़कन का तेज होना, उल्टी आना, हाथ-पांव व होठों का नीला पड़ना, थकान होना, सांस फूलना, खांसी होना अथवा अन्य लक्षण होने पर मेले में स्थापित निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र से तत्काल सम्पर्क करें। खाने से पहले और शौचालय उपयोग के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोयें। धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन न करें। मच्छरों से बचाव रखें। सरकारी नल, वाटर एटीएम के पानी का उपयोग करें एवं खाने-पीने हेतु उबालने के बाद ही प्रयोग करें। सब्जी फल इत्यादि को अच्छे से धो कर ही सेवन करें। गरम कपडे़, कम्बल, रजाई पर्याप्त मात्रा में रखे। हीटर, अलाव इत्यादि का प्रयोग टेंट के अन्दर ना करें, इससे आग लगने का खतरा हो सकता है। कुम्भ मेले में आपात स्थिति में महाकुम्भ हेल्पलाईन-1920, पुलिस हैल्प लाईन-112 व आपदा हेल्प लाईन-1077 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में चल रहे 165 मकतबों पर एटीएस की नजर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्वास्थ्य विभाग को मिले 9 सहायक शोध अधिकारीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता है

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्वास्थ्य विभाग को मिले 9 सहायक शोध अधिकारीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »