अचानक बर्फ टूटी और फंस गए 4 पर्यटक

नई दिल्ली। सेला दर्रे पर बर्फ से जमी झील में पर्यटक मस्ती कर रहे थे, अचानक झील की बर्फ टूट गई और वे बर्फीले पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने बमुश्किल सभी को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वीडियो साझा करते हुए पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर पर्यटक झील में फंस गए। बर्फ से जमी झील में पर्यटक मस्ती कर रहे थे, अचानक झील की बर्फ टूट गई और वे बर्फीले पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने बमुश्किल सभी को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वीडियो साझा करते हुए पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दरअसल सर्दियों में अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर बनी झील में बर्फ जम जाती है। रविवार को पर्यटकों का एक दल झील में बर्फ पर मस्ती कर रहा था। अचानक बर्फ टूट गई और सभी झील के पानी में गिर गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बर्फ से जमी झील के एक हिस्से में चार लोग फंसे हैं। इनमें दो महिलाएं भी हैं। वे मदद के लिए पुकार रहे हैं। इसके बाद कुछ स्थानीय लोग और पर्यटक वहां पहुंचते हैं और सभी को बांस की छड़ियों के सहारे बचाते हैं। घटना के बाद पर्यटन अधिकारियों ने पर्यटकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी घटना का वीडियो साझा किया और पर्यटकों से कठिन इलाकों में जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। अनुभवी लोगों के साथ जमी हुई झीलों पर टहलें, फिसलन भरी बर्फीली सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं और हिमस्खलन से सावधान रहें। तापमान जमने वाला है इसलिए गर्म कपड़े पहनें और आनंद लें। 

इसे भी पढ़ें:  डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी.... दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  काशीदास की पूजा में टेंट में उतरा करंट, सिपाही समेत चार लोगों की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गूगल मैप ने फिर दिया धोखा: महाकुंभ से अयोध्या आ रहे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »