चोरों ने बालाजी मंदिर को बनाया निशाना, दानपात्र से 20 हजार रुपये और चांदी का छत्र चोरी

सीकर। लग्जरी कार में आए चोरों ने शहर के बालाजी मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर के दानपात्र से 20 हजार रुपये और चांदी का छत्र चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है। सीकर सदर थाना इलाके के बालाजी की ढाणी में स्थित बालाजी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर लग्जरी कार में बैठकर आए और मंदिर के अंदर से चांदी के छत्र सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। चोरी की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। पुजारी सुबह जब आरती करने के लिए मंदिर में आए तो मंदिर से चोरी हो चुकी थी और दानपात्र टूटा हुआ था। मंदिर के पुजारी केसर देव ;58द्ध निवासी मुंडवाड़ा ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह बालाजी की ढाणी मुंडवाड़ा में बने बालाजी मंदिर में पूजा करता है। कल रात 8 बजे आरती करके वह अपने घर चला गया था। इस दौरान रात को मंदिर में दो चोर घुस गए और मंदिर में रखे दानपात्र से करीब 20 हजार रुपये व चांदी के छत्र चोरी कर ले गए। चांदी के छत्रों का वजन डेढ़ किलो था। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई, जिसमें रात के 1.11 बजे दो चोर मंदिर में कार लेकर प्रवेश करते और चोरी करके वापस जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरों के मुंह भी ढंके हुए थे। पुलिस ने पुजारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा: शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने की हत्या थी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की मौत दूसरे की हालत गंभीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’: केशव प्रसाद मौर्य जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »