MUZAFFARNAGAR-सोमवार की सुबह मौसम ने करवट, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली और एनसीआर में 27 दिसंबर को पूरे दिन बारिश हुई और इसके बाद से ही दिल्ली के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई तभी से बना भीषण सर्दी का असर कायम है। सोमवार को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण मौसम में बदलाव नजर आया और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर जनपद में भी अलग अलग स्थानों पर ठहरकर बूंदाबांदी देखने को मिली, जिस कारण यहां पर रविवार की धूप के कारण आई मौसमी गरमाहट का असर भी खत्म होता दिखाई दिया और तेज हवा के कारण ठिठुरन बढ़ने से लोगों को फिर से सर्दी का अहसास हुआ। वहीं हवा के कारण कोहरा भी साफ होता नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  शहर के 18 वार्डों में दूर होगी बदहाली, पालिका ने शासन से मांगा विशेष बजट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को भी बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले करीब एक सप्ताह से धूप न निकलने के कारण हाथ पैर सुन्न व गलन वाली ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी, लेकिन रविवार सुबह कोहरा छाया रहने के बावजूद दिन में निकली कड़क धूप के कारण लोगों को भीषण सर्दी से राहत मिली थी। इस दिन हवा चलने से ठंड तो महसूस हुई मगर गुनगुनी धूप ने बड़ी राहत दी। वहीं सोेमवार बारिश होने की भी संभावना भी जताई गई थी, जिसके कारण सवेरे मौसम ने करवट ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही मुजफ्फरनगर जनपद में भी कहीं कहीं बारिश देखने को मिली। शहरी क्षेत्र में भी बूंदाबांदी ने रविवार की धूप से बनी गरमाहट को खत्म करते हुए फिर से सर्दी का अहसास कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार के मंत्रियों अनिल कुमार और सोमेन्द्र तोमर ने किया रोजगार मेले का शुभारंभ

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है, हालांकि धूप निकलने से कोहरा छट जाएगा। मुजफ्फरनगर जनपद की बात करें तो सोमवार को मौसम ने एक फिर करवट बदली। सुबह कोहरा छाया था। कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ दूरी पर भी मुश्किल से दिखाई दे रहा था। इसके बाद अचानक छाए बादलों ने भी अपना असर दिखाया और फिर मौसम को बदल दिया। सवेरे के समय गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे ठंड ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद बूंदाबांदी रुकी और मौसम साफ होने के साथ धूप निकल आई, लेकिन धूप के साथ ही बादलों के जोर ने लोगों को ठिठुरन का भरपूर अहसास कराया। हल्की बारिश के बाद मध्यम धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी का इस्तीफा!

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः रंगदार धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में सड़कों पर जन सैलाबराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता विकल्प जैन ने सावन के अंतिम सोमवार को किया भोलेनाथ का रूद्राभिषेक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वत में लोक निर्माण विभाग के एक्सईन गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »