MUZAFFARNAGAR-शहर में पांच स्थानों पर जलते नहीं मिले अलाव

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप बीती रात नाइट स्वीपिंग, अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था को परखने के लिए सभासदों और ईओ को साथ लेकर रात्रि भ्रमण पर निकलीं। इस दौरान उनको पांच स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं मिली, जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए सभी जगह अलाव जलवाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने शिव चौक और अन्य मुख्य मार्गों पर नाइट स्वीपिंग की व्यवस्था को परखा। व्यापारियों, दुकानदारों और आम जनता के साथ संवाद किया, यहां सभी लोगों ने सफाई व्यवस्था के लिए पालिका की प्रशंसा की तो चेयरपर्सन ने सभी दुकानों पर डस्टबिन रखकर सहयोग देने की अपील की।

सोमवार की देर रात नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के शिव चौक, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, रोडवेज बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन और पालिका के शेल्टर होम पर जाकर औचक निरीक्षण करते हुए बेसहारा लोगों को सर्दी में आश्रय उपलब्ध कराने तथा अलाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने शिव चौक और अन्य मुख्य मार्गों पर पालिका के इतिहास में पहली बार शुरू की गई नाइट स्वीपिंग की व्यवस्था को भी परखा, यहां रात्रिकालीन ड्यूटी पर लगाये गये सफाई कर्मचारी पूरी टीम के साथ साफ सफाई करते हुए नजर आये। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने व्यापारियों और दुकानदारों के साथ ही रात्रि में शहर में घूमते हुए मिले लोगों से भी संवाद करते हुए साफ सफाई और अन्य व्यवस्था को लेकर उनकी राय जानने का प्रयासा किया।

इसे भी पढ़ें:  कवाल कांडः मलिकपुरा में बनेगा सचिन-गौरव का स्मारक

इस दौरान व्यापारियों के द्वारा शहर के बाजारों में रात्रि में ही शुरू की गई सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशंसा की गई। चेयरपर्सन ने इस दौरान दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानों पर कूड़ा करकट एकत्र करने के लिए डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित करते हुए सभी से सफाई में योगदान देने की अपील भी की। चेयरपर्सन ने बताया कि नाइट स्वीपिंग अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। पहली बार इस व्यवस्था के लागू होने से लोग खुश हैं और सवेरे शहर के मुख्य मार्ग तथा बाजार लोगों को साफ मिल रहे हैं, लेकिन अभी भी दुकानदार पालिका को सहयोग करने के लिए डस्टबिन व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे हैं। हमने उनसे अपील की है कि अपनी अपनी दुकानों पर डस्टबिन में ही दिनभर का कूड़ा एकत्र करें और रात्रि में सफाई कर्मियों के साथ आने वाली गाड़ी में उसको खाली करें।

चेयरपर्सन ने बताया कि पालिका के द्वारा शहरी क्षेत्र में 37 प्वाइंट पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई, लेकिन आज उनको 32 स्थानों पर ही अलाव जलते हुए मिले हैं। हमने इसके लिए व्यवस्था में लगे कर्मचारियों से सभी स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए सख्त निर्देश दिये हैं। पूर्व में मिली गड़बड़ी के कारण अलाव व्यवस्था के प्रभारी को हमने इस कार्य से मुक्त कर दिया है। रैन बसेरे में भी सभी व्यवस्था दुरूस्त पाई गई। कहीं पर अलाव के लिए गीली लकड़ी आने की शिकायत मिलती है तो सीधे हमसे सम्पर्क किया जा सकता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति अभावग्रस्त होकर सड़कों पर सर्दी में न सो पाये। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, मोहित मलिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज माहेश्वरी ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कवाल कांडः मलिकपुरा में बनेगा सचिन-गौरव का स्मारकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्वच्छता श्रमदान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-3.50 करोड़ की नकली दवा खरीद में कारोबारी गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »