MUZAFFARNAGAR-एक चिंगारी ने राख कर दी बेटी की शादी की खुशियां

मुजफ्फरनगर। सर्द रात में घर में उठी एक चिंगारी ने एक गरीब परिवार में बेटी की शादी के लिए बनी खुशियों को राख के ढेर में तब्दील करके रख दिया। पुरे मकान में आग फैली तो इसमें परिवार के बच्चे भी घिर गये। आग के कारण बेटी की शादी के लिए लाया गया सामान, एक्टिवा, वॉशिंग मशीन और अन्य लाखों रुपये का दूसरा कीमती सामान भी जलकर स्वाह हो गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। आग की घटना में भारी नुकसान होने के कारण परिवार में कोहराम की स्थिति बनी हुई है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र मे मौहल्ला केवलपुरी कच्ची सड़क में मकान नम्बर 98 परिवार के साथ रह रही संगीता देवी पत्नी स्वर्गीय संजय कुमार पर बीती रात मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। रविवार की रात संगीता अपने बच्चों और अन्य परिजनों के साथ मकान के अंदरूनी कमरे में सोई हुई थी। देर रात अचानक ही बाहरी कमरे में आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को उठता देखकर संगीता चीखती हुई बाहर आई और अपने परिजनों और अन्य लोगों को जगाया। इस बीच संगीता के बच्चे अंदर कमरे में ही छूट गये थे। तब तक आग पूरे मकान में फैल गई थी। बच्चों को आग में घिरा देखकर संगीता की चीख निकल गई और आसपास के लोग बच्चों को बचाने और आग बुझाने के लिए प्रयासों में जुट गये। पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के साथ ही अंदर कमरे में फंसे तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया।

एफएसओ आरके यादव भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पहले बड़ी फायर टैण्डर गाड़ी मंगाई गई थी, जो गली छोटी होने के कारण अंदर नहीं जा पाई और इसके बाद छोटी गाड़ियों को मंगाकर आग बुझाने का काम तेजी से शुरू किया गया। एफएसओ आरके यादव ने बताया कि करीब तीन बजे संगीता देवी के मकान में आग लगी थी और सूचना मिलने पर करीब साढ़े तीन बजे टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और बचाव कार्य में जुट गई थी। उन्होंने बताया कि संगीता देवी अपने बच्चों के साथ अंदर वाले कमरे में सोई हुई थी। आग लगने के कारण वहां पर उनके बच्चे फंस गये थे। फायर कर्मियों ने कमरे के अंदर आग से घिरे उनके बच्चों 08 वर्षीय माणिक और 14 वर्षीय कृष्णा के साथ ही उनकी बहन खुशबू को भी सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई। करीब सवा पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी। वो मकान के शुरू में ही होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है, हालांकि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। आग के कारण घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया है। नुकसान का भी आकलन कराया जा रहा है। आग बुझाने के लिए दो फायर टैण्डर का प्रयोग किया गया। उन्होंने फायर टीम के प्रयासों की भी सराहना की, जिससे आग में जनहानि होने से बचाया गया।

वहीं संगीता देवी का कहना है कि उनके घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी। 18 फरवरी को बेटी की शादी होना तय किया गया है। इसके लिए परिवार में खुशियां का वातावरण बना हुआ है। शादी में देने क लिए काफी सामान की खरीदारी की गई है। खरीदा गया सामान एक कमरे में रखा गया था। आग लगने के कारण वो सारा सामान, एक्टिवा, वॉशिंग मशीन, टीवी, बैड, फर्नीचर और दूसरा अन्य कीमती सामान भी जलकर नष्ट हो गया। संगीता देवी ने लाखों रुपये का नुकसान इस अग्निकांड के कारण बताया। इस दौरान उनकी आंखों से पानी भी छलदला उठा था। उन्होंने बताया कि रात को वो बच्चों के साथ सो रही थी, इसी बीच कुछ जलने की गंध आई तो वो उठकर कमरे से बाहर निकली, इस बीच बाहरी कमरे में आग की लपटें उठती देखकर वो बदहवास हो गई थी और बच्चे कमरे में ही फंस गये थे। 

इसे भी पढ़ें:  प्रदूषण पर, एक राज्य और दो विधान मंजूर नहीं: प्रमोद बालियान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कॉलेज के लिए जमीन देने पर जहीर फारूकी को किया सम्मानितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर के संघर्ष को मुजफ्फरनगर का नमन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नवागंतुक एसएसपी संजय कुमार का व्यापारी नेताओं ने किया अभिनंदनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »