एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया कस्तूरबा बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उपजिलाधिकारी खतौली श्रीमती मोनालिसा जौहरी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय का औचक रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय के प्रत्येक पहलू का गहराई से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में तैयार किए जा रहे मिड-डे मील का स्वाद चखा और इसकी गुणवत्ता को उत्कृष्ट पाया। भोजन को पौष्टिक और स्वच्छ पाकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि इस गुणवत्ता को निरंतर बनाए रखा जाए।

इसे भी पढ़ें:  सपाइयों ने डाॅ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई, संघर्ष को किया याद

निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया। उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं और पढ़ाई से जुड़े अनुभवों को सुना। इस संवाद में उन्होंने छात्राओं को न केवल प्रोत्साहित किया, बल्कि उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी हमारी बहन और बेटियां हैं। आपकी सुरक्षा, सुविधा और शिक्षा का जिम्मा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा का सामना हो तो बेझिझक मुझे सूचना दे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दी विकास की सौगात

अपने कर्तव्य को निभाने की मिसाल पेश करते हुए एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने छात्राओं से अपनी निकटता का प्रतीक बनते हुए अपना मोबाइल नंबर भी वहां मौजूद बालिकाओं के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि यह नंबर आप सभी के लिए है। किसी भी समय, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मुझसे सीधे संपर्क करें। आपकी हर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की वार्डन और अन्य स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यालय के वातावरण को सकारात्मक और प्रेरणादायक बनाया जाए। छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सीएए की तैयारी में पुलिस का एंटी रायट ड्रिल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  संयुक्त मोर्चा में राष्ट्रीय महासचिव बने सभासद शौकत अन्सारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  संयुक्त मोर्चा में राष्ट्रीय महासचिव बने सभासद शौकत अन्सारीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »