वीडियो वायरल-प्रणव और उमेश के सियासी द्वंद्व में कूदे राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश शर्मा के बीच पैदा हुए विवाद के बाद बन रहे सामाजिक टकराव के हालातों के बीच अब समझौता की पहल की गई है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी इस सामाजिक समझौते के प्रयास में कूद पड़े हैं। उन्होंने समाज से जहां दोनों नेताओं के बीच टकराव को निपटाने के लिए आगे आने का आह्नान किया, वहीं समाजवादी पार्टी से ब्राह्मण और गुर्जर समाज के दो नेताओं को समझौता कराने की जिम्मेदारी देकर उत्तराखंड भेजा है।

पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक खानपुर उमेश शर्मा के बीच हुए विवाद के बाद सामाजिक तनाव और विवाद देखते हुए भाकियू नेता राकेश टिकैत ने समझौते की पहल की है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि किसी भी लड़ाई में बिचौलिया होना जरूरी है। दो ताकतवर लोगों की लड़ाई को निपटाने में समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। समाज में बंटवारा होना अच्छा नहीं है। इस मामले का यहीं पर निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों लोग विवाद को छोड़कर समाज और जनता के लिए अपना.अपना काम करें। जब चुनाव आयेगा तो जनता के बीच जायें और जनता का समर्थन हासिल करने का काम करें। हमने भी समाज को जोड़ने के लिए मामले के निपटारे की पहल की है। जो दोनों के बीच हुआ और इसके बाद इस निजी विवाद को जिस तरह से सामाजिक बना दिया गया, इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। हमने कुछ लोगों को समझौता प्रस्ताव लेकर दोनों के पास भेजा है, हम भी खुद दोनों नेताओं से मिलकर समाज के साथ बैठकर इस विवाद को निपटाने का काम करेंगे। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से भी बात की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे


वहीं बताया गया कि किसान नेता राकेश टिकैत की पहल पर सपा के राष्ट्रीय सचिव और ब्राह्मण समाज के प्रमुख नेता राकेश शर्मा तथा सपा के वरिष्ठ नेता और गुर्जर समाज में प्रभाव रखने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर खानपुर विधायक उमेश शर्मा व पूर्व विधायक प्रणव सिंह का समझौता करने के प्रयास के लिए मुजफ्फरनगर से रवाना हो गये। इन दोनों नेताओ ंने मीडिया को बताया यह जो प्रकरण चल रहा है, यह गलत दिशा की ओर जा रहा है और समाज में विवाद बढ़ रहा है। हम दोनों ही राकेश टिकैत की पहल पर हरिद्वार जा रहे हैं। वहां पर दोनों से ही वार्ता करेंगे। हम समझौता कराकर यह टकराव टालने का प्रयास करेंगे। दोनों ही पक्षों की ओर से पंचायत हो चुकी है। अब हम इसमें दोनों ही पक्षों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। समाज के लोगों को भी जोड़ा जायेगा। दोपहर बाद लक्सर रंग महल पहंुचकर राकेश शर्मा और इलम सिंह गुर्जर ने समाज के दूसरे लोगों के साथ प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी से मुलाकात की। इसी बीच राकेश टिकैत भी वहां पहुंचे गये थे। इससे पहले सवेरे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो जारी करते हुए समाज के लोगों से इस विवाद को शांत करने के लिए आगे आने की अपील की थी। 

इसे भी पढ़ें:  रूस का AN‑24 विमान अचानक रडार से गायब, 50 सवारों के लिए चले खोज अभियान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बॉडी अस्पताल से फैंकी जा रही थी बाहर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बॉडी अस्पताल से फैंकी जा रही थी बाहरजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »