बजट अच्छा, पंजीकृत व्यापारियों को पेंशन लाभ भी दे सरकारः कृष्ण गोपाल

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को संसद में पेश किये गये आम बजट को लेकर व्यापारियों में भी खुशी नजर आई। वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट देश के आम मध्यम वर्गीय लोगों के लिए बड़ी सौगात के रूप में तोहफा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने इस बजट में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके कल्याण का समावेश कर सबका साथ सबका विकास की नीति को चरितार्थ करने का काम किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हमारी मांग है कि पंजीकृत व्यापारियों में 60 साल की आयु वाले व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार पंेशन लाभ प्रदान करने की व्यवस्था का ऐलान भी करे, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारी ही है।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल में अश्लील हरकतों से परेशान छात्राओं ने पढ़ाई छोड़ी, आरोपी शिक्षक सस्पेंड

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को संसद में बजट पेश किया गया। इस दौरान देश के सभी लोगों की निगाह बजट में मिलने वाली राहत को लेकर लगी रही। शहर के नवीन मंडी स्थल पर संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के द्वारा भी बजट पर पूरी निगाह रखी गई और समिति में शामिल व्यापारी नेताओं ने पूरा बजट देखा। इस दौरान समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल ने इस आम बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट केंद्र सरकार की ओर से मध्यम वर्गीय वेतनभोगी वर्ग के लोगों के एक बड़ा तोहफा है। 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स के दायरे से बाहर करने के निर्णय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे छोटे मोटे व्यापारी भी लाभान्वित होंगे और वेतनभोगी वर्ग को बड़ा लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  मोहर्रम को लेकर रूट चैकिंग में बदहाल मिली सड़क

उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग के साथ ही महिलाओं, युवाओं, किसानों, व्यापारियों और गरीब वर्ग के लोगों के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करने वाला साबित होगा। इसमें सभी वर्गों को हितों को ध्यान में रखते हुए भविष्य की योजना बनाई गई और व्यापार को सरल करने के लिए भी अनेक प्रस्ताव किये गये हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग की एक मांग लम्बे समय से उठ रही है, इसमें पंजीकृत व्यापारियों में से 60 साल की आयु वाले व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार पूरे देश में पंेशन योजना लागू करने का काम भी करे, ताकि व्यापारियों का भविष्य भी सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नया टैक्स स्लैब लागू करते हुए 12 लाख रुपये तक की आमदनी को कर मुक्त करते हुए देश के आम आदमी को बड़ी राहत प्रदान की है। इससे व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने भी व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को लेकर कंेद्र सरकार से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की। यहां पर मुख्य रूप से संयोजक राकेश त्यागी, अरुण प्रताप, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, रवि शर्मा, शलभ गुप्ता, तरुण मित्तल ने भी वित्त मंत्री द्वारा आज पेश हुए बजट पर चर्चा करते हुए बजट को देश के सभी वर्गो के लिए लाभकारी बताया और बजट की सराहना की करते हुए व्यापारियों के हितों में पेंशन स्कीम लागू करने की पुरजोर मांग भी की। 

इसे भी पढ़ें:  17 जनवरी को भाकियू अराजनैतिक ने बुलाई महापंचायत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  किसान मोर्चा ने हिंदू संगठनों के खिलाफ उगली आग, कहा-नहीं खुलेगा कोई नया रास्ताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मौसम ने फिर ली करवट- सोमवार से बदलने जा रहा है यूपी का मौसम, बारिश के साथ कई जिलों में गिरेंगे ओले

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चाट बाजार वेंडरों ने अस्वीकारा पालिका का ऑफरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »