नेशनल हाईवे पर पेड़ से लटका मिला बसपा नेता के पुत्र का शव

शामली। जनपद में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे 709 बी मार्ग पर एक आम के बाग में बसपा नेता व पूर्व प्रधान के बेटे का शव फाँसी के फंदे पर लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि मृतक युवक ने आत्महत्या की है। उसी के पास से पुलिस को तलाशी में एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक युवक की बहन की शादी 12 फरवरी को तय की गई है। पुलिस के अनुसार शादी की परिवार में बनी खुशियों के बीच ही बाबा से हुई मामूली कहासुनी के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया, जिसके चलते परिवार में बनी खुशियां मातम में बदल गई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  गुदड़ी के लाल-मुजफ्फरनगर के नये सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर

आत्महत्या की यह सनसनीखेज घटना जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र की है। मंगलवार की सुबह को यहां पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के निकट एक आम के बाग में बसपा नेता व पूर्व प्रधान नंदू प्रसाद के बेटे सोनू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। दरअसल सोनू मूल रूप से क्षेत्र के ही गांव किवाना का निवासी था, उसकी बहन की शादी 12 फरवरी को होनी तय हुई थी। मृतक युवक के परिजन लड़की की शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारियों में गए हुए थे। घर पर किसी काम को लेकर सोनू और उसके बाबा की कहासुनी हो गई, जिसके के बाद में सोनू ने क्षुब्ध होकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक युवक के पिता नंदू प्रसाद ने बताया कि बाबा व पोते की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। घर में बेटी की शादी है, बेटे ने बहुत गलत कदम उठाया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक विभाग की एक टीम को बुलाया और जांच कराई। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। बताया गया कि पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक सोनू के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें क्या लिखा है, यह पुलिस ने अभी सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-पूर्व मंत्री संजीव, सांसद हरेन्द्र ने कोर्ट में लगाई हाजिरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कावड़ यात्रा-मुजफ्फरनगर में सभी विद्यालय 16 से 23 जुलाई तक बंदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कावड़ यात्रा-मुजफ्फरनगर में सभी विद्यालय 16 से 23 जुलाई तक बंद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका टीम ने शहर में चलाया जीरो वेस्ट अभियानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »