शिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, बैठक के बाद डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

मुजफ्फरनगर। शरद )तु की महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शनिवार को शहर में शिव भक्ता कांविड़यों की भारी भीड़ नजर आई। ऐसे में डाक कांवड़ों का दौर भी शुरू होने जा रहा है। शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर भारी संख्या में निकल रहे हैं, जो एक दो दिनों में शहर से होकर गुजरेंगे। इसके साथ ही आगामी दिनों में रमजान भी शुरू होने जा रहे हैं। इसी को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। शनिवार को डीएम और एसएसपी ने पहले शांति समिति की मीटिंग की और इसके बाद कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के लिए पूरे अमले के साथ सड़क पर उतर पड़े।

25 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों के द्वारा कांवड़ यात्रा को विराम देकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की पूरी तैयारी है। ऐसे में शहर से शिव भक्तों का गुजरना भी हो रहा है और शनिवार को एक जत्थे के रूप में शिव भक्त कांवड़िया शहर से गुजरते हुए नजर आये। इसकी तैयारियों को परखने और शिवरात्रि के साथ ही रमजान में सुविधा एवं व्यवस्था बनाये रखने तथा समस्याओं को जानने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी डीआईजी अभिषेक सिंह ने शांति समिति की बैठक ली।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई इस बैठक में सभासदों तथा दोनों वर्गों के गणमान्य लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उठाते हुए पानी, सड़क और बिजली जैसे मुददों को अधिकारियों के सामने रखा। बैठक के उपरांत डीएम और एसएसपी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के काफिले के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के लिए सड़कों पर उतर आये। शिव चौक पहुंचकर डीएम उमेश मिश्रा ने यहां पर जलाभिषेक तथा सुरक्षा बंदोबस्तों का जायजा लिया तो कांवड़ मार्ग से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने और सड़कों के गडढे को भरने, पेजलापूर्ति के साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति, एसपी ट्रेफिक अतुल चौबे, सीओ सिटी राजू कुमार साव, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दिव्यांगों को वितरित की ट्राई साईकिलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शाओं पर अंकुश लगाने को गंभीर हुए डीएम उमेश मिश्रा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बेशकीमती जमीन को लेकर कुनबे में महाभारत, महिला को जलाने का प्रयासजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »