मंत्री कपिल देव ने डीएम से कहा-एमआईटूसी कंपनी का भुगतान रोकें

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पर पहुंचे सफाई कर्मियों ने नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रही दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इसको लेकर मंत्री कपिल देव ने सफाई कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण होने तक कूड़ा कलेक्शन कंपनी एमआईटूसी का पालिका से होने वाला भुगतान रोके जाने और जांच कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर त्वरित कार्यवाही करने के लिए कहा है।

बता दें कि नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के साथ अनुबंध के आधार पर एमआईटूसी कंपनी 55 वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के साथ ही डलाव घरों से भी कूड़ा निस्तारण का कार्य कर रही है। पिछले दिनों हड़ताल करने के नाम पर कंपनी ने 13 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया था, तभी से ये कर्मचारी कंपनी के खिलाफ मोर्चा बंदी किये हुए हैं। मगलवार को इन कर्मचारियों में जितेन्द्र वाल्मीकि, संदीप कुमार, अंश वशिष्ठ, प्रिंस कुमार, संजय, आजाद बाबू, अंकित, विनीत अमित आदि अन्य कर्मचारियों के साथ गांधीनगर स्थित मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनसे मिले और उनको अपनी समस्या बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाये। इसके पश्चात मंत्री कपिल देव ने उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से फोन पर वार्ता की और बाद में उनको कंपनी के खिलाफ कार्यवाही के लिए एक पत्र भी लिखा। इसमें मंत्री ने कहा कि सफाई कर्मियों के द्वारा पालिका के साथ सफाई व्यवस्था में कार्य कर रही एमआईटूसी कंपनी पर आरोप लगाये जा रहे हैं, इनमें सुपरवाईजर, ड्राईवर, हेल्पर, सफाईकर्मी आदि पदों पर सेवारत कर्मचारियों को समय से भुगतान न मिलने, उनका ईपीएफ व ईएसआई का पैसा जमा न करने, कर्मचारियों को वर्दी, दस्ताने न दिए जाने आदि को लेकर कूड़ा उठाने का कार्य कई बार बंद किया जा चुका है। आए दिन इन कर्मचारियों द्वारा हड़ताले की जाती हैं, इससे शहरी सफाई व्यवस्था भी चरमरा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने कर्मचारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि इन कर्मचारियों की समस्याओं का अविलम्ब निस्तारण कराये जाने तथा निस्तारण होने तक कंपनी का भुगतान रोके जाने का काम किया जाये। इसके साथ ही, उन्होंने कंपनी के कार्यों की कड़ी निगरानी, स्थलीय निरीक्षण व आवश्यक जांच-पड़ताल कराये जाने के लिए भी जिलाधिकारी से कार्यवाही करने को कहा है। मंत्री कपिल देव ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में इससे पहले यहां पर सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कार्य कर चुकी एटूजेड इन्फ्रास्टक्चर कंपनी का प्रकरण भी उठाते हुए कहा कि वो कंपनी भी सैंकड़ों कर्मियों का पैसा लेकर फरार हो गई थी। उस कंपनी की तरह अब इन कर्मियों के साथ कोई अन्याय या धोखाधड़ी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जो जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं, पालिका या प्रशासनिक स्तर पर, शीघ्र उठाए जाए।

इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के चलते दर्जनों वाहन भिड़े, कई घायल, लम्बा जाम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गेहूं खरीद में मुजफ्फरनगर पिछड़ा, शामली-सहारनपुर आगेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के चलते दर्जनों वाहन भिड़े, कई घायल, लम्बा जाम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के चलते दर्जनों वाहन भिड़े, कई घायल, लम्बा जामजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »