जाट महासभा ने सिसौली पंचायत के लिए रवाना किया प्रचार रथ

मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा के द्वारा सिसौली में प्रस्तावित सामाजिक पंचायत को सफल बनाने के लिए बुधवार को शहर से एक प्रचार रथ को गांवों के लिए रवाना किया गया। यह प्रचार रथ जाट बाहुल्य गांवों में जाकर महासभा की इस पंचायत के लिए ग्रामीणों को जागरुक करेगा। इसके साथ ही ग्रामीणों को सिसौली पंचायत में रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने का काम किया जायेगा।

जनपद जाट महासभा के द्वारा 30 फरवरी को सिसौली में जाट आरक्षण और अन्य सामाजिक मामलों को लेकर पंचायत बुलाई है। इस पंचायत को लेकर जाट महासभा के द्वारा अनेक प्रकार से तैयारी की जा रही हैं। इसकी सफलता के लिए बुधवार को जाट महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान द्वारा अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर बालाजी रोड नई मंडी कूकड़ा स्थल से एक प्रचार रथ को गांवों के लिए रवाना किया गया। धर्मवीर बालियान ने इस अवसर पर बताया कि यह प्रचार रथ पूरे जनपद के ग्रामीण अंचल का भ्रमण करते हुए जहां जाट महासभा की सामाजिक पंचायत की सफलता के लिए काम करेगा, वहीं किसान और मजदूरों के साथ ही सभी ग्रामीणों को इस अवसर पर रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण का मुद्दा समाज के लिए सबसे बड़ा काम है। इसी को लेकर समाज को एकजुट करने का काम हम करेंगे। इसके साथ ही समाज में फैली मृत्यु भोज, दहेज और नशा आदि अन्य कुरीतियों तथा सामाजिक बुराईयों को लेकर भी पंचायत बड़ा निर्णय लेगी। समाज के युवाओं को शिक्षा, सर्विस और कारोबार के साथ ही खेती बचाने और खेती को आधुनिक तकनीक अपनाकर लाभकारी बनाने के लिए आगे आने का न्यौता दिया जायेगा। उन्होंने सभी से इस महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 50 हजार का इनामी डब्लू यादव, STF को मिली बड़ी सफलता

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 50 हजार का इनामी डब्लू यादव, STF को मिली बड़ी सफलताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सनातन का उपहास, बाबर की तारीफ, ये कहकर फंस गया अब्दुल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 50 हजार का इनामी डब्लू यादव, STF को

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »