पुलिस मुठभेड़ में 5 गौकश को गिरफ्तार, गौमांस किया बरामद

मुजफ्फरनगर। जिले की मंसूरपुर पुलिस ने बीती देर रात मुठभेड़ के दौरान 5 शातिर गौकशों को गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में 2 आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, गाय का बछड़ा, गौमांस, गौकशी के उपकरण और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।

सीओ खतौली रामाशीष यादव के मुताबिक, बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बेगराजपुर गांव के पास रेलवे अंडरपास के जंगल में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जैसे ही आरोपियों ने पुलिस को देखा, उन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो अभियुक्त घायल हो गए और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  जयंती पर मंत्री कपिल देव ने कमलेश कुमार को किया याद

पुलिस की गोली से घायल होने वाले दो बदमाशों की पहचान रिजवान पुत्र रहीस, निवासी ग्राम संधावली, थाना मंसूरपुर और इरशाद पुत्र इनाम, निवासी रामपुरी चुंगी, गुलाब नगर, थाना गंगनहर, रुड़की, हरिद्वार, उत्तराखंड के रूप में हुई। जबकि पुलिस ने नौशाद पुत्र रफीक, समीर पुत्र जहीर और इम्तियाज पुत्र फारुख, निवासीगण ग्राम संधावली, थाना मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर को मौके से धर-दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे, 2 खोखा और 3 कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक गाय का बछड़ा, लगभग 35 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण जैसे छुरी, दाव, कुल्हाड़ी, रस्सी, आदि बरामद हुए हैं। रिजवान के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, गौकशी, गैंगस्टर एक्ट, और आर्म्स एक्ट जैसे मामले शामिल हैं। थाना मंसूरपुर पुलिस अब इन आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनका विस्तृत आपराधिक इतिहास भी सामने आए।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  15 दिन की शादी-गैर सम्प्रदाय के प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जयंती पर मंत्री कपिल देव ने कमलेश कुमार को किया यादजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »