महिला से दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शाहपुर क्षेत्र के एक गांव कश्यप परिवार की महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। पीड़िता के अनुसार, वह गांव के ही एक मुस्लिम व्यक्ति के खेत में गन्ना छिलाई का काम करती थी। आरोप है कि तीन मुस्लिम युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए तीन महीने तक यौन शोषण किया।

पीड़िता का कहना है कि 26 फरवरी को एक आरोपी उसके घर आया और उसे जबरदस्ती खेत में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की गई। इसके बाद उल्टा आरोपियों ने महिला के खिलाफ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब स्वामी यशवीर महाराज पीठाधीश्वर योग साधना यशवीर आश्रम बघरा ने सार्वजनिक मंचों के जरिए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। स्वामी यशवीर महाराज ने मुजफ्फरनगर के पुलिस कप्तान अभिषेक सिंह से अपील की कि इस गरीब हिंदू महिला को न्याय दिलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अपने समर्थकों के साथ आरोपियों के घर के बाहर बिना सूचना के धरना शुरू कर देंगे, जो तब तक जारी रहेगा जब तक आरोपियों को जेल नहीं भेजा जाता। स्वामी यशवीर की चेतावनी और बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। स्वामी यशवीर महाराज ने एक आरोपी की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस कप्तान का धन्यवाद व्यक्त किया है, लेकिन उन्होंने मांग की है कि बाकी दो फरार आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक सभी दोषियों को सजा नहीं मिलती।

इसे भी पढ़ें:  भारत विकास परिषद् समृद्धि मुजफ्फरनगर द्वारा पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दरोगाओं की पोल खुली तो पुलिस ने दी सफाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत कार्यकारी अधिकारीसुधीर कुमार पाल का हुआ प्रमोशनमुज़फ्फरनगर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जीपीएस सिस्टम पर पालिका का सिस्टम फेल, कंपनी का भुगतान रोकाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »