भाजपा एमएलसी मोहित ने विधानसभा में शिवसेना की आवाज उठाईः ललित मोहन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर का नाम यूपी की विधानसभा में गंूजा है। भाजपा के एमएलसी मोहिन बेनीवाल ने सदन में अपनी ही सरकार के समक्ष यह मांग उठाई कि धार्मिक रूप से ऐतिहासिक घटनाओं और परम्पराओं का गवाह होने के साथ ही मठ और मंदिरों का जिला मुजफ्फरनगर अब लक्ष्मीनगर बनाया जाये। इस पर शिवसेना के वेस्ट यूपी अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा एमएलसी ने शिवसेना की उस आवाज को सदन में बल देकर समर्थन दिया है, जो संगठन पिछले तीन दशक से उठाते हुए संघर्ष कर रहा है।

एमएलसी मोहित बेनीवाल द्वारा मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग के विषय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को शिवसेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि शिवसेना द्वारा पिछले 30 वर्षों से मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग उठाई जा रही है। 1990 के दशक में शिवसेना के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय मोहनलाल ने सर्वप्रथम इसके लिए आंदोलन की शुरुआत की थी। उस वक्त पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीवारों पर मुजफ्फरनगर नहीं लक्ष्मी नगर कहो, का स्लोगन लिखकर जिले भर में इसका प्रचार किया था, तभी से लगातार समय-समय पर शिवसेना द्वारा इस मांग को उठाया जा रहा है और इसके लिए जनसमर्थन जुटाने को अंादोलन किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद भी शिवसेना द्वारा मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर करने की मांग को लेकर एक बार फिर अभियान चलाया गया, लेकिन अब इस मुद्दे को सदन में उठाकर एमएलसी मोहित बेनीवाल ने एक तरीके से इस मांग को और मजबूत तरीके से रखा है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इंडस्ट्रीयल एजुकेशन टूर

उन्होंने एमएलसी मोहित बेनीवाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर एक प्राचीन और धार्मिक नगरी है, यहां पर शुक्रताल जैसा प्राचीन और धार्मिक स्थल मौजूद है। ऐसे में इस पवित्र जनपद का नाम मुजफ्फर अली के नाम पर होना हिंदुओं के साथ साथ राम राज्य वाली सरकार के लिए भी शर्मनाक है। हिंदुओं के गौरव और सम्मान के लिए मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किया जाना बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर मंडल प्रमुख शरद कपूर, जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, संजीव वर्मा, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र विश्वकर्मा, शिवसेना नेता राजेंद्र तायल, उज्ज्वल पंडित, दीपक कश्यप आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  भगवान महावीर को नहीं उनके सि(ांत मानने से होगा कल्याणः नयन सागर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया महामंडलेश्वर ज्ञानानंद का चरण वंदनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गांधी कालोनी मलिन बस्ती में मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई सरकार की हर दलील, कांवड़ मार्ग पर नाम नहीं लिखेंगे दुकानदारजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »