दस मार्च को शिव चौक से निकलेगी बाबा श्याम की निशान यात्रा

मुजफ्फरनगर। भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर में इस वर्ष भी ‘श्री खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव’ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 7 मार्च से 11 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें भक्तजन श्याम बाबा के दिव्य दरबार के दर्शन और संकीर्तन का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। इस बीच दस मार्च को बाबा श्याम की शिव चौक से निशान यात्रा का आयोजन होगा, जिसमें इस बार मंदिर कमेटी को करीब पांच हजार से ज्यादा भक्तों के उमड़ने की संभावना है।

श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति द्वारा बुधवार को श्री गणपति धाम मंदिर पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस महोत्सव की जानकारी दी गई। भीम सैन कंसल और अशोक गर्ग द्वारा बताया गया कि इस साल मनाये जा रहे श्री खाटू श्याम महोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला होगी, जिसमें चंग धमाल, निशान यात्रा, संकीर्तन, भजन संध्या और भव्य आरती जैसे आयोजन भक्तों को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर करेंगे। 7 मार्च से शाम 7 बजे चंग धमाल चंदन होली का आयोजन होगा, जिसमें जयपुर से पधारे श्याम भक्तगण अपनी मधुर भक्ति ध्वनि से श्र(ालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 8 मार्च से शाम 7 बजे श्याम नाम की महन्ती का आयोजन किया जाएगा। 9 मार्च से शाम 8 बजे निशान वितरण, जिसमें श्र(ालु बाबा श्याम के निशान प्राप्त कर सकेंगे। 10 मार्च से सुबह 9 बजे एकादशी निशान यात्रा का शुभारंभ शिव चौक से होगा। यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी। शाम 7 बजे भव्य संकीर्तन एवं मंगल आरती का आयोजन होगा, जिसमें श्रीधाम वृंदावन-बरसाना से पधारी ‘फूलों वाली माता’ बृजराज अग्रवाल भक्ति पूर्णिमा जी बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगी। 11 मार्च से शाम 7 बजे बधाई उत्सव का आयोजन होगा। इसके उपरांत द्वादशी मंडल के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान मंदिर प्रांगण में एक विशाल मेला भी लगेगा, जिसमें झूले, विभिन्न प्रकार की दुकानें और अन्य आकर्षक स्टाल्स भक्तों और श्र(ालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। यह आयोजन श्र(ा और भक्ति का संगम बनने के साथ-साथ नगरवासियों के लिए उत्साह और आनंद का अवसर भी प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें:  शामली...तो सुबह थानाभवन विधायक अफरफ अली मरा मिलेगा...युवक की टिप्पणी से आक्रोश

भीम कंसल ने बताया कि मंदिर से निशान लागत कीमत पर ही भक्तों को उपलब्ध कराया जा रहा है। भक्त निःशुल्क या मंदिर के चंदे से निशान प्राप्त करने के इच्छुक नहीं है, इसलिए इसके लिए एक टोकन मनी तय की गई। इस बार करीब पांच हजार से ज्यादा भक्तों के इस यात्रा में उमड़ने की संभावना है। इसके लिए मदिर पर बड़ी बेरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। भजन संध्या में पूर्व की घटना को देखते हुए सौ युवा सेवादार व्यवस्था में लगाये गये हैं। इसके साथ ही पूरा प्रांगण सीसीटीवी से लैस किया गया है। दो दिन बाद भक्त खाटू श्याम को अर्पित किया गया अपना निशान ध्वज मंदिर प्रांगण से टोकन जमा कर प्राप्त कर सकते हैं। श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति ने सभी श्र(ालुओं से इन धार्मिक कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मिलित होने और श्री खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। इस दौरान मुख्य रूप से भीम कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकासा अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, शशांक राणा, यश गर्ग, तुषार गर्ग, राघव मुकुंद गर्ग, अतुल अरोरा, राहुल श्याम प्रेमी, शुभम तायल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंत्री कपिल देव ने विद्यार्थियों को बांटे स्मार्ट फोन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-मिथलेश पाल का पर्चा भरवाने उमड़े भाजपा-रालोद के नेताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का फर्जी लैटर पेड

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शामली…तो सुबह थानाभवन विधायक अफरफ अली मरा मिलेगा…युवक की टिप्पणी से आक्रोशजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »