MUZAFFARNAGAR-कीआ कार शोरूम धोखाधड़ी में एक और मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। कीआ कार शोरूम में ग्राहकों से कार बुकिंग के लिए की गई करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक ग्राहक ने पैसा देने के बाद भी कार की आपूर्ति नहीं करने के मामले में एक और नया मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आश्वासन देने के बावजूद भी शोरूम मालिक ने उसको कार देने से मना कर दिया है और उसके द्वारा पैसा जमा करने के दौरान प्राप्त की गई रसीद को फर्जी बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें कि थाना मन्सूरपुर क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कीआ कार शोरूम में पिछले दिनों ग्राहकों से पैसा लेकर उनके साथ धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आने के बाद भारी हलचल मच गई थी। दर्जनों ग्राहकों से करीब दो करोड़ रुपये की वसूली कर शोरूम का मैनेजर और दूसरे कर्मचारी फरार हो गये थे। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई आरोपियों को पकड़ा था, जबकि मुख्य आरोपी शोरूम मैनेजर अभी तक भी फरार है, मामला कई दिनों तक गरमाहट में रहा तो शोरूम मालिक ने यहां आकर ग्राहकों को पुलिस की मौजूदगी में समझौता वार्ता के दौरान आश्वासन दिया था कि वो समय समय पर कार की आपूर्ति करेंगे या पैसा लौटाया जायेगा, लेकिन वादे से मुकरने क आरोप अब शोरूम मालिक पर लगने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें:  दरिद्र बच्चों से किया वादा निभाने मलिन बस्ती पहुंचे योगी के मंत्री

इसी कड़ी में जनपद शामली के दिल्ली रोड गुलशन नगर निवासी अरशद पुत्र मोबीन हसन ने एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उसने 23 जनवरी 2025 को मन्सूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित कीआ कार शोरूम से पैट्रोल इंजन में एक कीआ सोनेट कार की बुकिंग कराई थी। उस दौरान उसने 50 हजार रुपये नगद का भुगतान शोरूम मैनेजर जुहेब खान और सेल्समैन दीपक को किया था। इसके बाद 03 फरवरी को अरशद ने एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और 04 फरवरी को शोरूम पर जाकर 1.50 लाख रुपये कैश अपने भाई के साथ सेल्समैन दीपक को दिये और उससे तीन लाख रुपये जमा होने की रसीद भी प्राप्त कर ली थी। उस दौरान उससे 10 फरवरी को कार आपूर्ति करने का वादा किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में शंकराचार्य शिविर के बाहर तनाव, नारेबाजी के बाद सुरक्षा बढ़ी

अरशद ने एसएसपी को बताया कि जब वो 11 फरवरी को कार की आपूर्ति लेने के लिए शोरूम पर गया तो उसको पता चला कि मैनेजर जुहेब खान और दीपक आदि कर्मचारी ग्राहकों के पैसे लेकर फरार हो गये हैं। इस सम्बंध में अरशद ने शोरूम मालिक मेरठ निवासी अभिषेक जैन से बात की तो उन्होंने थाना मन्सूरपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर के समक्ष समझौता में यह वादा किया था कि 17 फरवरी को कार की आपूर्ति शोरूम से करा दी जायेगी। अरशद का कहना है कि इस सम्बंध में जब उसने अभिषेक जैन से 14 फरवरी को बात की तो उसने कहा कि तुम्हारे पास दो लाख रुपये जमा की जो रसीद है, वो फर्जी है और ऐसे में वो कार की आपूर्ति नहीं देगा। इस पर अरशद ने शोरूम मालिक और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर थाना मन्सूरपुर पुलिस ने कीआ शोरूम के मैनेजर जुहेब खान, सेल्समैन दीपक और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र क्यों लडे़गा चुनाव, जब सीट रालोद की है...टिकट पर और क्या-क्या बोले चुनाव प्रभारी!

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  Deoband- देवबंद में कक्षा 9 के छात्र की बेरहमी से हत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में शंकराचार्य शिविर के बाहर तनाव, नारेबाजी के बाद सुरक्षा बढ़ी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-293 कुन्तल खाद्यान्न गबन करने में कोटेदार पर एफआईआरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »