मस्त अधिकारियों को पस्त किसानों की पीड़ा सुनाने आ रहे धर्मेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानो की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा, जिसमें यूनियन के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने की मांग करेंगे। भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में किसान पस्त हैं और अधिकारी मस्त बने हुए हैं। किसानो की समस्या का अंबार लग रहा है। आरोप लगाया कि जनपद में शुगर मिलों के साथ मिलकर गन्ना विभाग महंगे बीज, दवाई बेचने में व्यस्त है और गन्ना रोग की रोकथाम को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं बनाया गया है। ऐसे ही कुछ मामले वो डीएम उमेश मिश्रा से मिलकर उठायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के रिटायर्ड टैक्स लिपिक की तलाश में छूट गये खाकी के पसीने

भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि जनपद में कृषि से संबंधित कॉपरेटिव, राजस्व, गन्ना, बैंक, चकबंदी सहित तमाम विभागों के अधिकारी किसानो को समस्याओं में उलझा रहे है। किसानांे को कार्यालयों में हीन भावना से देखा जा रहा है। किसानों को कॉपरेटिव विभाग उनकी 3 प्रतिशत की सब्सिडी वापस नहीं कर रहा,गन्ना विभाग रेड रोट, पायरिला, टॉप बोरर जैसी बीमारियों से बचाव हेतु कोई कार्य नहीं कर रहा केवल गोष्ठी के नाम बीज एवं दवाई बेचने का धंधा शुगर मिलों द्वारा गन्ना विभाग की मिलीभगत से किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  जैन समाज ने सांसद हरेंद्र मलिक को दिया मांग पत्र

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की रियल टाइम खतौनी में त्रुटियों के कारण किसानो को भूमिहीन बना दिया है। लेखपालों द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा ही पैसे लेकर जनता का कार्य किया जा रहा है। बैंकांे द्वारा किसानो की जमीन 2 लाख तक ऋण में भी नियम विरुद्ध बंधक की जा रही है। किसानांे पर चार्ज लगाए जा रहे है। चकबंदी में अधिकारियों द्वारा अपने ही आदेश को बदला जा रहा है। चकबंदी के कारण भूमिहीन हो गए किसानों को जमीन नहीं मिल रही है। कहा कि सोमवार को इन सभी विषयों पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों के साथ वो जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन देकर वार्ता करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कम्पनी गार्डन से टाउनहाल तक टैण्डर, टैण्डर का मचता रहा शोर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के चलते दर्जनों वाहन भिड़े, कई घायल, लम्बा जामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शहर में दस हजार पेड़ लगायेगी पालिकाः मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शहर में दस हजार पेड़ लगायेगी पालिकाः मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »