हाउस टैक्स की वसूली में निखरी पालिका, जलमूल्य में लक्ष्य से दूर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के राजस्व वसूली में पिछड़ने को लेकर गंभीर हुई अधिशासी अधिकारी के द्वारा कर विभाग के साथ ही अन्य सम्बंधित विभागों के पेंच कसने के बाद कर विभाग ने स्थिति साफ करते हुए दावा किया है कि कर की मद में राजस्व वसूली के लिए पालिका निखरी है, जबकि जलमूल्य और किराया पटल पर लापरवाही के कारण राजस्व की वसूली नहीं हो पाने से इनका लक्ष्य हासिल करना भी नामुमकिन हो रहा है। इसमें ईओ से यह वादा भी किया गया है कि कर की मद में पालिका लक्ष्य से 30 प्रतिशत ज्यादा राजस्व प्राप्त करेगी।

बता दें कि 04 मार्च को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नगरपालिका में टैक्स के रूप में राजस्व वसूली की समीक्षा की थी। इसमें लक्ष्य से पिछड़ने पर उन्होंने गंभीर चिंता जाहिर करते हुए दिशा निर्देश दिये थे। इसके बाद पालिका में पंजीकृत 82449 के सापेक्ष 33605 भवन संपत्तियों से ही टैक्स के रूप में राजस्व प्राप्त करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव को नोटिस जारी करते हुए दो दिन में जवाब तलब किया था। इस नोटिस पर कर निर्धारण अधिकारी ने अपना जवाब ईओ को भेज दिया है। उनका दावा है कि राजस्व वसूली में पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल पालिका रिकॉर्ड वसूली करने जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

केएनए दिनेश यादव के अनुसार गतवर्ष 2023-24 के माह मार्च 2024 तक कर की मद में 531.73 लाख रुपये का राजस्व छूट सहित वसूल किया गया था, जबकि इस वर्ष 2024-25 मे कर की मद में 546.34 लाख रुपये की शु( वसूली व छूट सहित 628.12 लाख रुपये माह फरवरी 2025 तक वसूल किये गये हैं। जो गतवर्ष की माह मार्च 2024 तक की वसूली के सापेक्ष 118 प्रतिशत है, और यह वसूली मार्च 2025 के अन्त तक 125 प्रतिशत से अधिक हो जायेगी। कर विभाग में पंजीकृत 82449 संपत्तियों के सापेक्ष 33605 भवनों से ही वसूली चार मार्च तक हो पाई है, लगभग 41 प्रतिशत है। इस पर उनका कहना है कि गतवर्ष 2023-24 में 26811 भवनों से ही वसूली हुई थी, इसके दृष्टिगत विभाग ने इस स्तर पर भी ज्यादा संपत्तियों से वसूली की है और प्रयास जारी हैं। विज्ञापन की मद में गतवर्ष 2023-24 में 24.43 लाख के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 में 52.02 लाख का राजस्व वसूल किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबला दोगुणा से अधिक है और इसमें भी वृ(ि हुई है।

कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने ईओ को भेजे जवाब में कुछ खामियों को भी सामने रखा है, जिसमें जलकल और किराया पटल पर राजस्व वसूली में हो रही लापरवाही को उन्होंने उजागर करते हुए यहां पर ध्यान देने की आवश्यकता जाहिर की है। केएनए श्री यादव के अनुसार जल मूल्य की वसूली गतवर्ष 2023-24 में 98.78 लाख थी, जो इस साल माह फरवरी 2025 तक 72.39 लाख है। जो गतवर्ष 2024-25 से कम है, माह मार्च 2025 तक भी इस वसूली में गतवर्ष के सापेक्ष 100 प्रतिशत की वसूली होना सम्भव प्रतीत नहीं हो रहा है, जल मूल्य की वसूली जलकल अभियन्ता द्वारा करायी जा रही है। किराये की वसूली गतवर्ष 2023-24 में माह मार्च 2024 तक 66.33 लाख थी, जो इस वर्ष 2024-25 में माह फरवरी 2025 तक 33.28 लाख है, ऐसे में करीब 33 लाख रुपये का राजस्व इस साल कम प्राप्त हुआ है। उन्होंने ईओ को आश्वस्त करते हुए कहा कि कर की मद में वो अपनी जिम्मेदारी निर्वहन कर रहे हैं और इस मद में वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक गत वर्ष के मुकाबले 30 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त कर पालिका के खजाने में पहुंचाया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  जल्द बदलेगी कम्पनी गार्डन की तस्वीरः मीनाक्षी स्वरूप

किराया मद में पत्रावलियों का निस्तारण न होने से लटका 22 लाख का राजस्व

मुजफ्फरनगर। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव का कहना है कि उनको केवल कर निर्धारण और सम्पत्ति नामांतरण का ही अधिकार पालिका में मिला हुआ है। कर वसूली का दायित्व ईओ के पास है। किराया मद का मामला भी वो ही देख रही हैं। इस मद में 23 पत्रावलियां लम्बित चल रही हैं, जिन पर ईओ को निर्णय लेना था, लेकिन समय से निर्णय नहीं होने के कारण इन पत्रावलियों को निस्तारित नहीं किया जा रहा है। इनका निस्तारण होता है तो 22 लाख रुपये का राजस्व पालिका प्राप्त करेगी। इसके साथ ही जलकल विभाग में राजस्व वसूली की कोई नीति बनाकर काम नहीं हो रहा है। जलकल अभियंता इसके लिए जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि किराया अत्याधिक विवाद होने के कारण भी राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है। इसके लिए बनाये गये उप नियम तय होने के बाद इसमें बड़ा राजस्व मिलने की संभावना है। इसको लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि उनको अवकाश होने के कारण केएनए की ओर से कोई जवाब अभी प्राप्त नहीं हुआ। किराया पत्रावलियों का निस्तारण धनराशि तय करने पर हो रहे विवाद के कारण नहीं हो पाया है। जलकल अभियंता को भी कम राजस्व वसूली के लिए पत्र जारी करते हुए व्यवस्था सुधारने के लिए चेतावनी दी गई है। हमारा प्रयास केवल पालिका में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली को 25 प्रतिशत या इससे अधिक पर ले जाना है ताकि पालिका को शासन से अतिरिक्त बजट दिलाने का काम हम कर पायें। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रधान संगठन के जिला प्रभारी सहित दस प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हापुड़ पहुंच मंत्री कपिल देव ने मंदिरों में की साफ सफाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शुभारंभजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »