अंबेडकर स्मारक के पास शराब मॉडल शॉप को लेकर दलित-मुस्लिम में आक्रोश

मुजफ्फरनगर। मुख्यालय के कचहरी गेट पर बाबा भीमराव अंबेडकर स्मारक के निकट निर्माणाधीन शराब की मॉडल शॉप को लेकर दलित मुस्लिम एकता मंच और डॉ. भीमराव अंबेडकर बौ( ट्रस्ट ने कड़ा विरोध जताया है। दोनों संगठनों ने इसे संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर का अपमान करार देते हुए अलग-अलग प्रदर्शन किए और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर यह दुकान बंद कराये जाने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इसे लागू किया गया तो दलित और मुस्लिम समाज के लोग आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतर जायेगा।

सोमवार को दलित-मुस्लिम एकता मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर शराब की दुकान के निर्माण के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट जाकर एसडीएम संजय सिंह को तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर बौ( ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एसडीएम अपूर्वा यादव को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। दलित मुस्लिम एकता मंच के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि 14 अपै्रल को अंबेडकर जयंती आ रही है। ऐसे में शहर से छोटी शोभायात्रा टाउनहाल में एकत्र होकर बड़ी यात्रा निकाली जाती है, यह यात्रा कचहरी गेट अंबेडकर स्मारक पर आकर सम्पन्न होती है। यदि तब तक मॉडल शॉप को बंद नहीं कराया गया तो उसी दौरान वहां पर सर्व समाज के लोग बेमियादी धरने पर बैठ जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  औद्योगिक प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीण का पलायन, प्रशासन में हड़कम्प

दूसरी ओर अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष पूर्व सभासद राजकुमार सि(ार्थ के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आबकारी विभाग द्वारा आवंटित इस शराब की दुकान को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के विरु( बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार किसी भी शैक्षिक संस्थान, धार्मिक स्थल या महान पुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती। उन्होंने इस प्रस्ताव को संविधान निर्माता बाबा साहब के प्रति अपमानजनक बताते हुए इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की। भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद राजकुमार सि(ार्थ ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास मॉडल शॉप खोले जाने से समाज में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि वहां पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे शराब पीने वाले लोग अंबेडकर जी की मूर्ति के पास ही बैठकर शराब पीएंगे, जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। सि(ार्थ ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे बड़े आंदोलन की राह अपनाएंगे। बसपा नेता उपकार बावरा ने भी इस प्रस्ताव की कड़ी निंदा की और इसे सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने इस देश का संविधान रचा, उनकी प्रतिमा के सामने शराब की दुकान खोलना अस्वीकार्य है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे सामाजिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने प्रशासन से मांग की कि प्रस्तावित शराब की दुकान का आवंटन तुरंत निरस्त किया जाए, अन्यथा वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. रईस, दीपचंद, रामनिवास, अमित गौतम, सरताज राना, धर्मेन्द्र, अशोक कटारिया, वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पांच नामजद, आरोपी फरार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चिकित्सक दम्पति के पुत्र कोविद का यूपी क्रिकेट टी-20 लीग में चयनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर एसएसपी का कड़ा प्रहार, सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार सस्पेंड

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जानसठ तहसील मारपीट से मचा तहसील में हड़कंपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »