जिला पंचायत में मुजफ्फरनगर का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत की बोर्ड मीटिंग में वार्षिक बजट के साथ ही कई विशेष प्रस्तावों को सदन ने पारित किया, लेकिन यह मीटिंग इसलिए बेहद खास रही कि पूरा सदन मुजफ्फरनगर जनपद का नाम बदलवाने के लिए एकजुट नजर आया। सदन में कुछ सदस्यों ने जिले का नाम लक्ष्मीनगर किये जाने के लिए आवाज उठाई तो पूरा सदन इस पर एकमत नजर आया। इसके साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा लाये गय एक देश एक चुनाव विधेयक को भी सदन का पूर्ण समर्थन रहा है और ये दोनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं बोर्ड मीटिंग में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 72.65 करोड़ रुपये की आय का बजट पारित कर विकास कार्यों को गति देने की अनुमति सदन ने प्रदान कर दी है। सदन में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने सख्त नाराजगी व्यक्त की और उनके खिलाफ कार्यवाही कराने का भरोसा सदन को दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एटूजेड रोड का चौड़ीकरण करने को अतिक्रमण हटवायेगा एमडीएम

72.65 करोड़ रुपये की आय का बजट पारित

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला पंचायत के चौ. चरण सिंह सभा भवन में जिला पंचायत की बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया। शनिवार को हुई इस मीटिंग में प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार भी पहुंचे और सपा सांसद हरेन्द्र मलिक के प्रतिनिधि ने भी हिस्सा लिया। मीटिंग में गत कार्यवाही की पुष्टि सहित कुल 5 प्रस्ताव वाला एजेंडा अपर मुख्य अधिकारी ने सदन के सम्मुख रखा, जिसमें वार्षिक बजट सहित तीन विशेष प्रस्ताव शामिल किये गये थे। एजेंडे पर चर्चा के दौरान ही सभी प्रस्तावों को सदन की पूर्ण सहमति मिली। इसमें जिला पंचायत के एएमए ने सदन को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला पंचायत ने 72 करोड़ 65 लाख 97 हजार 66 रुपये की आय जुटाने का अनुमान लगाया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम छह माह में जिला पंचायत द्वारा 46.42 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। इसके साथ ही सदन में मुजफ्फरनगर जनपद का नाम बदलकर इसे लक्ष्मीनगर किये जाने की आवाज भी बुलंद रही। कुछ सदस्यों ने चर्चा के दौरान इस मुददे को उठाया और इस पर पूरा सदन एक मत दिखाई दिया। सदस्यों ने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद धार्मिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण और प्राचीन हैं। यहां शुकतीर्थ जैसा ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है, ऐसे में इस जनपद का नाम मुगलकालीन पहचान से अलग करते हुए इसे मां लक्ष्मी के नाम पर लक्ष्मीनगर करना चाहिए। वहीं सदन में एक देश एक चुनाव की व्यवस्था का भी समर्थन करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि सदन में जिले के चहुमुखी विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये हैं। जनपद का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने और एक देश एक चुनाव का समर्थन हुआ है। इसके लिए हम जिलाधिकारी के माध्यम से दोनों प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भिजवायेंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि मुजफ्फरनगर को लक्ष्मीनगर के नाम से नई पहचान दिलाने का काम जल्द किया जाये। जो अधिकारी पूर्व चेतावनी के बावजूद भी बैठक में नहीं पहुंचे, उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए हम शासन में भी पत्र लिखेंगे। बैठक में मंत्री अनिल कुमार, सांसद चंदन चौहान, विधायक राजपाल बालियान, सपा सांसद हरेन्द्र मलिक के प्रतिनिधि राकेश शर्मा, विधायक पंकज मलिक के प्रतिनिधि ओमकार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के अलावा अन्य सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर उत्पात मचाने वाले चार कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शनि जयंती पर श्रद्धालुओं ने किया शनिदेव का गुणगान, मांगी मन्नतेंराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एटूजेड रोड का चौड़ीकरण करने को अतिक्रमण हटवायेगा एमडीएम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बाढ़ नियंत्रण के लिए 10 हजार करोड़ खर्चः स्वतंत्र देवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »