सोमवार को मनाई जायेगी ईद, नवरात्र और ईद की खरीदी से बाजार गुलजार

मुजफ्फरनगर। कई दिनों से बाजारों में ईद उल फितर का त्यौहार मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही थी, लेकिन रविवार से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि पर्व भी बाजारों में रौनक पैदा करने वाला साबित हो रहा है। इसके लिए शनिवार के बाद आज रविवार को भी बाजारों में नई रंगत ने व्यापारियों में खुशियों का आलम पैदा कर दिया। बाजारों में हिंदू और मुस्लिम ग्राहकों की भीड़ ने भाईचारे की नई तस्वीर पेश की तो वहीं रमजान के साथ ही नवरात्र आने पर फलों के दामों ने तो मानो आसमां ही छू लिया। केला, नारियल, सेब और अन्य फलों पर रविवार को दाम तेजी से बढ़ते नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  छह दिन की हड़ताल का पैसा काटने पर सफाई कर्मियों का हंगामा

30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, और उसी दौरान ईद-उल-फितर भी सोमवार को मनाई जाने की पूरी संभावना को देखते हुए बाजारों में हिंदू और मुस्लिम ग्राहकों की भारी भीड़ ने नया कौतूहल पैदा किया। इन दो बड़े त्योहारों के एक साथ आने से मुजफ्फरनगर के मुख्यालय सहित सभी नगर और कस्बों के साथ गांव देहात के बाजारों में रौनक छा गई है। सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है और दुकानदारों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा है। कपड़ों, मिठाइयों, पूजा सामग्री और सजावटी सामानों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े हैं। यह अनोखा संगम शहर में एक सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के लिए बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। लाल चुनरी, फूल, माला, कलश और मूर्तियों की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। नवरात्र के कारण इस बार मांग पिछले साल से ज्यादा है, क्योंकि लोग उत्साह के साथ त्योहार मनाने को तैयार हैं। महिलाएं खासतौर पर नवरात्रि के लिए नए परिधान और श्रृंगार का सामान खरीद रही हैं, जिससे बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। दूसरी ओर, ईद-उल-फितर की तैयारियां भी अपने चरम पर हैं। रमजान का महीना चल रहा है और चांद के दीदार के साथ 31 मार्च को ईद मनाई जा सकती है। इस मौके पर लोग नए कपड़े, मिठाइयां और उपहार खरीदने में व्यस्त हैं।

इसे भी पढ़ें:  तीन करोड़ के लेनदेन के झगड़े में हुआ था व्यापारी का अपहरण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल को जमानत, आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एसडीएम द्वारा अस्थायी गौशालाओं का निरीक्षण, साफ-सफाई और चारे की गुणवत्ता पर जोर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व मनायाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »