सऊदी अरब ने भारत पर लगाया बैन! 18,407 लोगों को भेजा जेल?

सऊदी अरब- भारत के खिलाफ एक ऐसा ऐलान किया है, जिसके बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। सऊदी ने भारत को लेकर वीजा बैन का ऐलान कर दिया है। हालांकि ये बैन केवल भारत पर नहीं बल्कि पाकिस्तान समेत 14 देशों पर सऊदी अरब ने लगाया है। सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया के 14 देशों के वीजा पर अस्थायी बैन लगाने का फैसला किया है। सऊदी अरब की सरकार का ये अस्थायी बैन बिजनेस और फैमिली वीजा के साथ साथ उमराह वीजा पर भी लागू होगा। यानी वो लोग जो उमराह करने के लिए सऊदी अरब जाने का ख्वाब देख रहे थे। उस ख्वाब को अब सऊदी अरब ने तोड़ दिया है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान के नेतृत्व वाली सरकार ने ये फैसला लिया है कि वो भारत, पाकिस्तान समेत 14 देशों पर बैन लगाएंगे। हालांकि ये अस्थायी बैन होगा। ये बैन सभी देशों पर मध्य जून यानी इस साल के हज पूरा होने तक जारी रहेगा। इसके बाद वीजा प्रोग्राम को फिरे समान्य तौर पर लागू किया जाएगा। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हज के दौरान व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 14 देशों के वीजा नियमों में बदलाव की घोषणा की है। सऊदी अरब ने जिन देशों के वीजा पर बैन लगाया उनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, इराक, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनेशिया और यमन शामिल हैं। सऊदी अरब में हज 2025 से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। देशभर में व्यापक अभियान चला कर अवै रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मात्र एक हफ्ते में 18,407 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने रेजीडेंसी, लेबर या सीमा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है। हर साल लाखों लोग सऊदी अरव में हज और उमराह करने के लिए तीर्थयात्रा पर जाते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में कुछ लोग विजिट या उमराह वीजा लेकर सऊदी अरव जाते हैं और वहीं रुककर विना इजाजत हज करते हैं। इससे सरकार द्वारा तय की गई हज कोटा प्रणाली गड़वड़ा जाती है। 2024 के हज सीजन में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से कई लोग अनधिकृत हाजी थे। उनके पास रहने, दवा, खाने या ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं नहीं थीं, जिससे अव्यवस्था और हादसे हुए। रिपोर्ट्स के मुताविक, भारत समेत कई देशों के कुछ लोगों ने विजिट या उमराह वीजा का दुरुपयोग किया और विना आधिकारिक रजिस्ट्रेशन के हज किया। इसी कारण भारत को भी इस अस्थायी वीजा रोक की सूची में शामिल किया गया है। यह कदम सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है ताकि 2024 जैसी कोई त्रासदी दोबारा न हो। तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ सरकारी मंजूरी वाले चैनलों से ही हज या उमराह करें, ताकि नियमों का पालन हो और उन्हें कोई परेशानी न हो। 

इसे भी पढ़ें:  उत्तर कोरिया ने किया 3-31 क्रूज मिसाइलों का परीक्षण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की निगाहें भारत पर टिकींराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप, जापान में सुनामी अलर्ट और 20 लाख लोगों का रेस्क्यू

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दुबई के बुर्ज खलीफा पर मनाया स्वंत्रता दिवस क़ा जश्नजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »