MUZAFFARNAGAR-2700 युवाओं को अपना उद्योग लगाने को मिलेगा कर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद में युवाओं को अपना उद्योग और कारोबार स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के अनुसार उनको लोन स्वीकृति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा बेहद गंभीर नजर आये। उन्होंने बैंकों के शाखा प्रबंधकों को स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में युवाओं के लोन आवेदन लंबित न रखे जायें, शासन से जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके अनुसार पात्रों को चयनित करते हुए उनको जल्द से जल्द लोन पत्रावली स्वीकृत कर कारोबार शुरू करने में बैंक सहायक बनें।

इसे भी पढ़ें:  भारत को तुर्की जैसे देशों से सभी व्यापारिक संबंधों को खत्म कर देना चाहिए- विकास त्यागी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में बैंकों में लंबित पत्रावलियों के निस्तारण की समीक्षा डीएम उमेश मिश्रा द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में की गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों से लोन स्वीकृति को लेकर प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए दिशा निर्देश दिये। इस योजना में शाखा प्रबंधकों को पत्रावलियों को लंबित न रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र की उपायुक्त जैस्मीन से भी योजना के आवेदन और उनके निस्तारण को लेकर विभागीय स्तर पर की जा रही कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट तलब की। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत शासन के द्वारा जनपद को 2700 युवाओं को अपना उद्योग एवं कारोबार स्थापित करने के लिए लोन उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को पूर्ण कराने के लिए बेरोजगार युवाओं को लोन देते हुए उन्हें स्वयं के उद्योग स्थापित करने में सहयोग करने का बैंकों को निर्देश दिया गया। इस समीक्षा बैठक में शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक भोपा, मीरपुर, पंजाब नेशनल बैंक भूड खतौली, बिरालसी, गालिबपुर, मीरापुर, एचडीएफसी बैंक शाखा खतौली के प्रबंधक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कम बिजली से सूख रहे खेत, फसल हो रही प्रभावित-राकेश टिकैत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र एवं मानसिक रोग चिकित्सा शिविर में 103 रोगियों का उपचारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सावी जैन ने CBSE में किया टॉप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बिलारी प्रेम विवाह के बाद परिवार नाराजजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »