बसपाइयों ने मनाई अम्बेडकर जयंती, सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने किया माल्यार्पण

मुजफ्फरनगर। बसपा के द्वारा महावीर चौक स्थित कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती मनाई। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में नेताओं ने डॉ. अम्बेडकर के मिशन और विजन को जन-जन तक पहुंचाते हुए उनके सामाजिक समरसता के संघर्ष पर चलकर सर्व समाज को जोड़ने का संकल्प लिया तो वहीं सपाइयों ने भी कार्यालय पर एकत्र होने के बाद पार्टी के सांसद हरेन्द्र मलिक के साथ डॉ. अंबेडकर स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जनपद में सोमवार को डॉ. अम्बेडकर जयंती मनाने के लिए पूरा उल्लास नजर आया। इस दौरान बसपा के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के मण्डल सहारनपुर के कोर्डिनेटर कमल राज सिंह उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम ने मुख्य अतिथि सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सभी ने मिलकर बाबा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके सामाजिक न्याय व्यवस्था और भेदभाव को मिटाने के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्श अपनाकर शिक्षा का मार्ग ही अपनाने पर जोर दिया।

इसके साथ ही मुख्य अतिथि मण्डल कोर्डिनेटर कमल राज सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष के साथ ही समाज के उत्थान के उनके मिशन और विजन को जन जन तक पहुंचाने के लिए जुट जायें और उनकी सामाजिक समरसता की नीति का प्रचार प्रसार करते हुए सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने का काम करें। इसके बाद बसपा नेताओं ने कोर्ट रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर समारक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस दौरान मण्डल कोर्डिनेटर कमलराज सिंह के साथ ही जिला प्रभारी सतीश कुमार रवि, श्रीपाल सिंह पाल, जिला संयोजक कुलवीर पाल, मनोज कुमार, प्रेमचंद गौतम और जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री में जल रहा प्रतिबंधित ईंधन, लगा जुर्माना

सपा कार्यालय पर भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर जयंती मनाई। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. अम्बेडकर स्मारक कचहरी गेट पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने का आह्नान किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर रहे। भेदभाव के खिलाफ हमेशा ही उन्होंने आवाज उठाई और संघर्ष किया। उनके द्वारा रचित संविधान ही आज आम जनता की आवाज बना हुआ है, उसको मिटाने का काम कुछ लोग कर रहे हैं, लेकिन बाबा साहेब के संविधान ने ही भारतीय को सामाजिक और धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकार देने का काम किया है। ये मिटाया नहीं जा सकता है। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग पुत्र ने की थी पिता की गर्दन काटकर हत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मदरसे मुसलमानों की जीवन रेखा – मौलाना अरशद मदनीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »