सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम

मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़क हादसों का दौर जारी है। दो अलग अलग हादसों में शहर में रह रहे दो लोगों की मौत हो जाने से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। सोमवार को दोनों के शव परिजनों को सौंप दिये गये। गमगीन माहौल में आज परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

प्राप्त समाचार के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी पुल के पास गांव से शहर में अपने आवास पर लौट रहे एक बाइक सवार को ट्रैक्टर चालक ने तेजी से निकलते हुए टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव छिमाऊ का मूल निवासी 20 वर्षीय युवक मोनू कुमार शहर में ही मजदूरी करने का का काम करता है। गांव से रोज आने जाने से बचने के लिए मोनू ने शहर कोतवाली की काशीराम कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया हुआ है। बताया गया कि रविवार को वह बाइक पर गांव से काशीराम कॉलोनी आ रहा था। बाइक पर उसने पीछे पंखा बांध रखा था। जब वह काली नदी के पास पहुंचा तो पुल से पहले ही उसकी बाइक में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया था। परिजनों ने बताया कि मोनू गांव में पंखा लेने के लिए गया था और बाद में हादसे में उसकी मौत की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई।

इसे भी पढ़ें:  महिला शिव भक्त की कांवड़ खंड़ित होने पर पुरकाजी में हंगामा

दूसरी ओर भोपा थाना क्षेत्र के मोरना में भोपा मार्ग पर स्थित जे पी एस स्कूल के सामने हुई सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप घायल हुए अज्ञात व्यक्ति की मौत गई थी। सूचना मिलने के बाद घायल को एम्बुलेंस द्वारा भोपा अस्पताल में पहुंचा गया, जहाँ चिकित्सक ने उसकी मौत की पुष्टि की। पुलिस कर्मियों ने बताया कि हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय सुधीर भारद्वाज निवासी कृष्णापुरी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भरने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। सोमवार को दोनों मृतकों का परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। 

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज प्रकरण में जेल वार्डर सस्पेंड

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-पूर्व मंत्री संजीव, सांसद हरेन्द्र ने कोर्ट में लगाई हाजिरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR POLICE-आधी रात शातिर बदमाशों पर हल्ला बोल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-पूर्व मंत्री संजीव, सांसद हरेन्द्र ने कोर्ट में लगाई हाजिरीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »