एमजी पब्लिक स्कूल में अब नेत्र सर्जन देंगी मरीजों को सेवा

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में प्रत्येक माह आयोजित कराये जाने वाले नेत्र चिकित्सा शिविर को अब और भी बेहतर सेवा का माध्यम बनाने का प्रयास किया गया है। इस शिविर में अब नेत्र सर्जन अपनी सेवा प्रदान करते हुए नेत्र रोगियों को आंखों की बीमारी के प्रति उचित परामर्श के साथ उनका उपचार करेंगी और दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी। मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना जायेगा।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक माह के चौथे रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट चेयरमैन और प्रमुख उद्यमी सतीश चंद गोयल ने बताया कि स्कूल परिसर में स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल और स्वर्गीय बिमलावती देवी की पुण्य स्मृति में प्रत्येक माह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। करीब दो साल से ज्यादा समय से यह कार्य लगातार जारी है। इसमें वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा सेवा संस्थान गाजियाबाद के चिकित्सकों का सहयोग मिल रहा था, लेकिन इस बार वरदान धर्मार्थ सेवा संस्थान, प्रेमपुरी मुजफ्फरनगर के सहयोग से 27 अपै्रल को यह शिविर आयोजित कराया जा रहा है।

मुख्य रूप से एमबीबीएस एमएस नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। हम लगातार ही प्रयास कर रहे हैं कि शिविर को और बेहतर बनाया जाये, इसी के लिए शिविर में विशेषज्ञ नेत्र सर्जन को जोड़ा गया है। बताया कि शिविर प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ हो जायेंगे। नेत्र रोगियों को दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी। इसमें मोतियाबिंद पाये जाने पर मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा। इसके लिए रोगी को अपना आधार कार्ड और फोन नम्बर देना होगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें:  कार सवार बदमाशों ने दिनदहोड़ की हथियारों के बल पर लूट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद: मुरादनगर थाने के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, थाने में शिकायत करने आया था पीड़ित परिवारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  BIG DEAL-काऊ सेंचुरी में चिकित्सीय सेवा देगा इंडसइंड बैंक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जनसमस्या समझने ग्राउंड जीरो पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »