एम.जी. पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मना पृथ्वी दिवस

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण और धरती के साथ जीवन बचाने के संकल्प के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने की पहल करने के लिए चित्रों के माध्यम से प्रेरक संदेश दिया तो वहीं अन्य छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हरित भविष्य बनाने के प्रति जागरुक किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने विद्यालय में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ किया। इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत किंडरगार्टन के नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं को जहां प्रकृति के निकट ले जाकर इस धरती पर जीवन के लिए पर्यावरण की भूमिका और आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि पृथ्वी दिवस के अवसर पर कक्षाओं में पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और रिसाइकिल विषयों को लेकर छात्र-छात्राओं के द्वारा सुन्दर चित्र कला में प्रतिभाग कर पृथ्वी पर जीवन को बचाने के लिए इसको हरा-भरा रखने का संदेश देने का काम किया। इसके साथ ही वेस्ट मेटेरियल का प्रयोग कर पर्यावरण को इनसे होने वाले नुकसान से बचाकर घरेलू साज-सज्जा के विचार को जीवंत बनाया।

इसे भी पढ़ें:  शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए देवबन्द पुलिस व आर ए एफ ने किया फ्लैग मार्च


पोस्टर मेकिंग के माध्यम से बच्चों ने धरती बचाओ जीवन बचाओ थीम पर अपने विचारों का सुन्दर प्रस्तुतिकरण कर सभी को पेड़-पौधों को लगाने और बचाने के लिए जागरुक करने का काम किया। उन्होंने अपने संदेश में बच्चों को पृथ्वी बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम अपने आसपास, परिवार से ही पर्यावरण को बचाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास कर सकते हैं और एक स्वस्थ एवं हरित भविष्य की नींव को मजबूत बना सकते हैं। सभी गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पृथ्वी पर जीवन बचाने क लिए पर्यावरण को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर--दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में रिश्वत लेते सिविल लाइन थाने के एसएसआई गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर–दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर–दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बसजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »