एयर स्ट्राइक का उड़ानों पर असर- श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स बंद

दिल्ली। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक का उड़ानों पर असर पड़ा है। श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स के ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं। इनमें जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, बिकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज, जामनगर एयरपोर्ट्स शामिल हैं। हवाई यात्रा पूरी तरह से प्रभावित है। एअर इंडिया ने बताया- जम्मू, श्रीनगर, लेह समेत 9 एयरपोर्ट्स की सभी फ्लाइट्स आज दोपहर 12 बजे तक रद्द हो गई हैं। एयरलाइन्स कंपनियों ने यात्रियों से अनुरोध किया कि फ्लाइट का स्टेट्स चेक करके बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकले। हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  वैलेंटाइन डे पर होटल में प्रेमिका से झगड़ा,फांसी पर झूल गया युवक

एअर इंडिया: जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 7 मई दोपहर 12 बजे तक रद्द कर दी हैं। आगे की जानकारी अधिकारियों से मिलने पर दी जाएगी। अमृतसर की ओर जा रही दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली की ओर मोड़ा गया है। इस अचानक हुई परेशानी के लिए हमें खेद है। यात्रियों की सुविधा के लिए 011-69329333 / 011-69329999 हेल्पलाइन नंबर हैं।

एअर इंडिया एक्सप्रेस- अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर और हिंडन आने-जाने वाली उड़ानें 7 मई की दोपहर तक रद्द की गई हैं। हमें असुविधा के लिए खेद है। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। फ्लाइट से जुड़े अलर्ट और नोटिफिकेशन के लिए चैट विद टिया पर बात करें: +91 63600 12345

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-NCR समेत हरियाणा के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 दर्ज

इंडिगो- क्षेत्र में एयरस्पेस कंडीशन बदलने के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ा है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेट्स चेक कर लें।

स्पाइस जेट: ऑपरेशन सिंदूर के कारण उत्तरी भारत के कुछ एयरपोर्ट्स, जैसे- धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। इन एयरपोर्ट्स से फ्लाइट्स के आने और जाने का समय प्रभावित हो सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं और स्पाइसजेट की वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली लोकसभा सीटें परिसीमन के बाद बड़ा बदलाव, 100+ विधायक संभव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-NCR समेत हरियाणा के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर पर सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई, CCTV

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »